सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर रेना जमील ने विकासखंड प्रेमनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत केदारपुर में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत निर्मित मिट्टी बांध का निरीक्षण कर जल संग्रहण एवं सिंचाई सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता तथा किसानों को मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली।
संबंधित अधिकारियों ने बताया कि मिट्टी बांध में जल संग्रहण से आसपास के किसानों को गर्मी के मौसम में तरबूज, टमाटर सहित विभिन्न सब्जियों की खेती में सुविधा मिलती है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने के साथ ही कृषि गतिविधियों के माध्यम से आय अर्जित करने के अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस खरीफ सींजन में किसानों के द्वारा धान की ,खेती के लिए मिट्टी बांध में संचित पानी का उपयोग किया गया है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जमील ने मिट्टी बांध में जल की पर्याप्त उपलब्धता एवं गर्मी के मौसम में जल संग्रहण की संभावनाओं को देखते हुए मछली पालन की गतिविधियां शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के साथ उपलब्ध जल संसाधनों का आजीविका संवर्धन के लिए भी बेहतर उपयोग किया जाए, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को आय के अतिरिक्त स्रोत उपलब्ध हो सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों को मछली पालन जैसी आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने तथा जल संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पं...
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही दलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बुढ़ानछापर के सचिव मूलचंद कोसरिया को प्रतिमाह लगभग 400 रूपए बिजली बिल स...
शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना किसानों को परंपरागत धान की खेती के साथ अन्य लाभकारी फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कृषि विभाग द्वारा ब...
जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। जिले के युव...
आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।