जशपुरनगर (वीएनएस)। आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT में प्रवेश प्राप्त किया है, उन्हें इस योजना के तहत तात्कालिक सहायता प्रदान की जाएगी। पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन रजिस्टर्ड डाक या स्वयं उपस्थित होकर दिनांक 30 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन फार्म विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in/ या कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
पात्रता - विद्यार्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो, अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग का हो, पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक न हो। शासकीय सेवक के आश्रित पात्र नहीं होंगे, केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चे पात्र होंगे।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्...
स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कि...
हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर सके।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता तीन समान ...
सिर पर पक्की छत और परिवार के लिए सुरक्षित आशियाना हर व्यक्ति का सपना होता है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण कई परिवारों के लिए यह सपना वर्षों तक अधूर...