प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

Posted On:- 2026-10-18




चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान

राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत कांकेतरा निवासी किसान रामकुमार को योजना के अंतर्गत चना फसल की क्षति होने पर 18 हजार रूपए की बीमा दावा राशि प्राप्त हुई है। इस राशि से उन्हें फसल नुकसान की भरपाई में आर्थिक राहत मिली है।

किसान रामकुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025-26 में अपनी 3 एकड़ कृषि भूमि में चना फसल की बोआई की थी। फसल को नुकसान होने से उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। ऐसे समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना उनके लिए सहारा बनी। योजना के अंतर्गत उन्हें 18 हजार रूपए की क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त हुई, जिससे फसल नुकसान से हुए आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिली। रामकुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। फसल नुकसान के समय मिली बीमा राशि से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अन्य किसानों से भी अपनी फसलों का बीमा कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से हरकराम के परिवार का पक्के मकान क...

प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से प्रदीप कुमार कुंभकार को मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...


thumb

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से पंकज साहू को मिला रोजगार, सोलर इंस्...

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से शशि बाई के घर में बना शौचालय

स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कि...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना से महेश टेम्बुलकर के पक्के घर का सपना हुआ स...

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर सके।


thumb

पीएम किसान सम्मान निधि से किसान परमानंद साहू को खेती-किसानी में मिल...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता तीन समान ...