राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही दलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भाटागांव निवासी किसान भूपेश कुमार साहू के लिए यह योजना आर्थिक संबल और खेती में आगे बढऩे की नई उम्मीद लेकर आई है। उन्होंने वर्ष 2025-26 में पीएम आशा योजना के अंतर्गत 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर लाभकारी मूल्य प्राप्त किया। उपज का बेहतर मूल्य मिलने से उनका खेती के प्रति उत्साह बढ़ा है और अब वे चना की खेती का रकबा बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
भूपेश कुमार साहू ने बताया कि पीएम आशा योजना के माध्यम से चना का अच्छा मूल्य मिलने से उन्हें आर्थिक लाभ हुआ है। इससे उन्हें दलहन की खेती का विस्तार करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 में दलहन-तिलहन फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद बढ़ी है। शासन की इस पहल से किसानों का खेती के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है। किसान साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे स्वयं चना की खेती बढ़ाने के साथ ही गांव के अन्य किसानों को भी दलहन की खेती अपनाने और पीएम आशा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे योजना के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी उपज बेचकर समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाएं खेती को लाभकारी बनाने और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्...
स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कि...
हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर सके।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता तीन समान ...
सिर पर पक्की छत और परिवार के लिए सुरक्षित आशियाना हर व्यक्ति का सपना होता है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण कई परिवारों के लिए यह सपना वर्षों तक अधूर...