प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेते हुए मूलचंद कोसरिया ने अपने छत पर लगवाया 3 किलोवॉट का सोलर पैनल

Posted On:- 2026-10-18




राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बुढ़ानछापर के सचिव मूलचंद कोसरिया को प्रतिमाह लगभग 400 रूपए बिजली बिल से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने हाल ही में अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है। इससे घरेलू बिजली की जरूरत पूरी होने के साथ ही बिजली बिल में बचत होगी। वहीं खपत से अधिक बिजली उत्पादन होने पर ग्रिड में आपूर्ति से अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी मिल सकेगा।

कोसरिया ने बताया कि उन्होंने स्वयं सोलर पैनल लगवाकर ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे ग्राम पंचायत में सूर्यसभा आयोजित कर ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के फायदे और बिजली बिल में होने वाली बचत की जानकारी दे रहे हैं। उनकी पहल से प्रेरित होकर गांव के 11 परिवारों ने अपने घरों में सोलर पैनल लगवा लिए हैं, वहीं लगभग 8 ग्रामीणों ने आवेदन किया है। कोसरिया ने कहा कि उनका प्रयास है कि गांव के अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च से राहत पाएं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी पहल से बुढ़ानछापर में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और गांव ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से हरकराम के परिवार का पक्के मकान क...

प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से प्रदीप कुमार कुंभकार को मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...


thumb

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से पंकज साहू को मिला रोजगार, सोलर इंस्...

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से शशि बाई के घर में बना शौचालय

स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कि...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना से महेश टेम्बुलकर के पक्के घर का सपना हुआ स...

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर सके।


thumb

पीएम किसान सम्मान निधि से किसान परमानंद साहू को खेती-किसानी में मिल...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता तीन समान ...