कृषक उन्नति योजना से किसान दिनेश यादव को मिलेगा 10 हजार रुपये का लाभ, धान की जगह एक एकड़ में की रागी की खेती

Posted On:- 2026-10-18




अम्बिकापुर (वीएनएस)। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना किसानों को परंपरागत धान की खेती के साथ अन्य लाभकारी फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कृषि विभाग द्वारा बीज उपलब्ध कराने और तकनीकी मार्गदर्शन दिए जाने से किसान अब मिलेट फसलों की खेती की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम परसा के किसान दिनेश कुमार यादव ने धान के स्थान पर एक एकड़ में रागी (मड़िया) की खेती कर फसल विविधीकरण की दिशा में पहल की है। उनकी रागी की फसल अच्छी स्थिति में है और कृषक उन्नति योजना के तहत उन्हें 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा।

कृषि विभाग से मिला बीज और मार्गदर्शन, एक एकड़ में तैयार हुई रागी की फसल

किसान दिनेश कुमार यादव ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत उन्हें रागी (मड़िया) का बीज उपलब्ध कराया गया था। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें रागी की खेती के संबंध में आवश्यक जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन दिया। इसी मार्गदर्शन के आधार पर उन्होंने लगभग एक एकड़ भूमि में रागी की खेती शुरू की।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों की नियमित देखरेख और सलाह से फसल की बढ़वार अच्छी हुई है। वर्तमान में रागी के पौधे स्वस्थ हैं और अधिकांश फसल तैयार हो चुकी है। शेष फसल भी अच्छी स्थिति में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फसल की कटाई और दाने निकालने के बाद उत्पादन तथा उससे होने वाली आय का वास्तविक आकलन हो सकेगा।

धान के बदले रागी की खेती अपनाने पर मिलेगी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

यादव ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्हें कृषक उन्नति योजना की जानकारी दी थी। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि धान के स्थान पर अन्य निर्धारित फसलों की खेती करने पर योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसी जानकारी से प्रेरित होकर उन्होंने एक एकड़ में रागी की खेती करने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत रागी की खेती के लिए प्रति एकड़ 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलने की जानकारी दी गई है। इसके लिए उन्होंने अपना पंजीयन भी करा लिया है। योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्रता पूरी होने पर उन्हें 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी। इससे खेती में किए गए खर्च की भरपाई करने और कृषि कार्यों को आगे बढ़ाने में आर्थिक सहायता मिलेगी।

मिलेट की खेती से फसल विविधीकरण को मिल रहा प्रोत्साहन

रागी जैसे मोटे अनाज की खेती किसानों के लिए फसल विविधीकरण का एक महत्वपूर्ण विकल्प है। पोषक तत्वों से भरपूर रागी की खेती को बढ़ावा देने से कृषि उत्पादन में विविधता लाने के साथ किसानों को आय के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराने की संभावनाएं बढ़ती हैं। कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण, तकनीकी सलाह और शासन की प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

किसान ने कृषि विभाग के सहयोग पर जताई खुशी

दिनेश कुमार यादव ने बताया कि रागी की खेती के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों का निरंतर सहयोग मिला। बीज उपलब्ध कराने से लेकर फसल की देखरेख तक विभाग द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने फसल की अच्छी स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कटाई के बाद उत्पादन और आर्थिक लाभ की वास्तविक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने रागी की खेती के लिए प्रोत्साहित करने, बीज उपलब्ध कराने तथा तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सहित कृषि विभाग का धन्यवाद दिया।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से हरकराम के परिवार का पक्के मकान क...

प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से प्रदीप कुमार कुंभकार को मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...


thumb

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से पंकज साहू को मिला रोजगार, सोलर इंस्...

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से शशि बाई के घर में बना शौचालय

स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कि...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना से महेश टेम्बुलकर के पक्के घर का सपना हुआ स...

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर सके।


thumb

पीएम किसान सम्मान निधि से किसान परमानंद साहू को खेती-किसानी में मिल...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता तीन समान ...