सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें : कलेक्टर वसंत

Posted On:- 2026-10-17




अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर अजीत वसंत ने शनिवार को जिला  कलेक्टरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।उन्होंने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग अपने समय सीमा के  कार्यों में गंभीरता लाएं तथा आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर वसंत ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख निर्माण कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए 3 सप्ताह में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराए जा सकें।

कलेक्टर ने सभी तहसीलों के अविवादित नामांतरण एवं अविवादित बंटवारा के आवेदनों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों के निराकरण में सभी तहसीलदारों को गम्भीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए।  बैठक में त्रुटि सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, नामांतरण, आधार सीडिंग, वृक्ष कटाई,  डिजिटल हस्ताक्षर, किसान किताब पत्र, जेंडर प्रविष्टि, डीसीएस सर्वे, कोटवारी भूमि, अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी आवेदन समय सीमा से बाहर नहीं होना चाहिए। सभी राजस्व अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता से प्रगति लाएं,  लंबे समय से कोई भी प्रकरण लंबित ना रहे। राजस्व से संबंधित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भूमि संबंधी विवाद तथा अन्य राजस्व प्रकरणों से जुड़ी शिकायतों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिए जाएं, रिकॉर्ड दुरुस्ती में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें, उन्होंने पॉजिटिव फीडबैक बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पं...


thumb

पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही दलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।


thumb

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेते हुए मूलचंद कोसरि...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बुढ़ानछापर के सचिव मूलचंद कोसरिया को प्रतिमाह लगभग 400 रूपए बिजली बिल स...


thumb

कृषक उन्नति योजना से किसान दिनेश यादव को मिलेगा 10 हजार रुपये का ला...

शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना किसानों को परंपरागत धान की खेती के साथ अन्य लाभकारी फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कृषि विभाग द्वारा ब...


thumb

नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा 1 नवंबर को

जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। जिले के युव...


thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 30 तक

आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।