कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण की ओर बढ़े किसान, धान की जगह एक एकड़ में की अदरक की खेती

Posted On:- 2026-10-17




अम्बिकापुर (वीएनएस)। किसानों को परंपरागत धान की खेती के साथ अन्य लाभकारी फसलों की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना के माध्यम से फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि किसानों को वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। इसी कड़ी में अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम दरिमा निवासी किसान सुनील कुमार सिंह ने इस वर्ष धान की जगह एक एकड़ खेत में अदरक की खेती कर फसल विविधीकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है।

किसान सुनील कुमार सिंह बताते हैं कि पिछले वर्ष उन्होंने अपने खेत में धान की खेती की थी, लेकिन इस बार कृषि विभाग के ग्राम सेवक से कृषक उन्नति योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अदरक की खेती करने का निर्णय लिया। उन्होंने एक एकड़ भूमि में अदरक लगाया है। वर्तमान में फसल की स्थिति अच्छी है, जिससे उन्हें बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।

प्रोत्साहन राशि से खेती की लागत में मिलेगी राहत

सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत पात्रता अनुसार उन्हें एक एकड़ में फसल विविधीकरण करने पर 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह राशि प्राप्त होने पर अदरक की खेती में किए गए खर्च की भरपाई करने में सहायता मिलेगी। इससे खेती की लागत का आर्थिक बोझ कम होगा।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के ग्राम सेवक द्वारा योजना की जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने से उन्हें धान के स्थान पर दूसरी फसल लगाने का प्रोत्साहन मिला। अदरक की फसल अच्छी होने से वे अपने निर्णय से संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि फसल उत्पादन के साथ प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलने से खेती अधिक लाभकारी हो सकती है।

परंपरागत खेती से आगे बढ़कर अपनाई नई फसल

सुनील कुमार सिंह का कहना है कि किसानों को खेती में नई संभावनाओं को अपनाने के लिए कृषि विभाग का मार्गदर्शन उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले वे धान की खेती करते थे, लेकिन इस वर्ष अदरक की खेती का अनुभव अच्छा रहा है। फसल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्हें अच्छी पैदावार की उम्मीद है।

किसान सुनील कुमार सिंह ने कृषक उन्नति योजना के तहत प्रोत्साहन राशि मिलने और खेती के लिए मिले मार्गदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को धान के स्थान पर अन्य फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने की पहल फसल विविधीकरण को गति दे रही है, जिससे किसान परंपरागत खेती के साथ नई फसलों की संभावनाएं तलाश रहे हैं।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पं...


thumb

पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही दलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।


thumb

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेते हुए मूलचंद कोसरि...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बुढ़ानछापर के सचिव मूलचंद कोसरिया को प्रतिमाह लगभग 400 रूपए बिजली बिल स...


thumb

कृषक उन्नति योजना से किसान दिनेश यादव को मिलेगा 10 हजार रुपये का ला...

शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना किसानों को परंपरागत धान की खेती के साथ अन्य लाभकारी फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कृषि विभाग द्वारा ब...


thumb

नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा 1 नवंबर को

जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। जिले के युव...


thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 30 तक

आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।