किसान ललित पटेल साल भर सब्जियों के उत्पादन से कर रहे बेहतर आमदनी

Posted On:- 2026-10-26




महासमुंद (वीएनएस)। परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इसी तारतम्य में महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम कौंसरा निवासी किसान ललित पटेल ने उद्यानिकी फसलों की खेती को अपनाकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाने का प्रयास किया है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत मिले अनुदान और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से उन्हें टमाटर उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिली है।

ललित पटेल बताते हैं कि उनके पास कुल 1.27 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसका संपूर्ण रकबा सिंचित है। वे अपने खेत में वर्षभर बैंगन, सेम, भिंडी, बरबटी और अदरक सहित विभिन्न उद्यानिकी फसलों की खेती करते हैं। धान की परंपरागत खेती की तुलना में सब्जियों के उत्पादन से उन्हें बेहतर आमदनी प्राप्त हो रही है। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और उद्यानिकी फसलों के प्रति उनका रुझान बढ़ा है।

कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए पटेल ने आधुनिक तकनीकों को अपनाया है। वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड टमाटर फसल प्रदर्शन घटक में उन्हें एक एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की खेती के लिए 30 हजार रुपए का अनुदान डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया गया। उन्होंने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और कृषि यंत्रों का उपयोग कर टमाटर की खेती की। इससे उन्हें उन्नत तकनीक के साथ सब्जी उत्पादन करने का अवसर मिला। ग्राफ्टेड टमाटर की खेती में प्रति एकड़ 120 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। वे बताते हैं कि टमाटर का बाजार में अच्छा मूल्य मिलने से अन्य खर्च काटने के बाद उन्हें एक लाख 70 हजार रुपए का शुद्ध आमदनी हुआ। ललित पटेल स्वयं उद्यानिकी फसलों की खेती करने के साथ गांव के अन्य किसानों को भी सब्जी उत्पादन अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।



Related News
thumb

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष अभियान: जिले की आंगन...

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के तहत आज जिले की 1955 संस्थाओं में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।


thumb

आपदा में जीवन बचाने के लिए तत्पर रहें जल मित्र : कलेक्टर अग्रवाल

बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं में त्वरित राहत और बचाव के लिए जल मित्रों को तैयार करने आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ।


thumb

युवा रत्न सम्मान के जिला स्तरीय निर्णायक मंडल में आयुक्त नगर निगम न...

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मा...


thumb

निकाय चुनावों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली हेतु संशोधित समय-सारणी ...

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की नगर पालिकाओं के आगामी आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के मद्देनजर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्...


thumb

अग्निवीर भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन

भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण 21 अ...


thumb

पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 90 प्रतिशत मकान बनकर तैयार

ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान का सपना अब तेजी से हकीकत में बदल रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योज...