महासमुन्द में यात्री बसों की सघन जांच, नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 बसों पर कार्रवाई, 6600 शमन शुल्क वसूला गया

Posted On:- 2026-10-26




महासमुन्द (वीएनएस)। परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के नेतृत्व में परिवहन विभाग के कर्मचारियों द्वारा महासमुन्द के रायपुर रोड पर यात्री बसों की आकस्मिक और सघन जांच की गई।

इस विशेष जांच अभियान के दौरान यात्री बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सुरक्षा मापदंडों को परखा गया। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वाहनों के फिटनेस, वैध परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा दस्तावेज, ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस तथा बसों में सुरक्षा के अन्य आवश्यक इंतजामों की बारिकी से जांच की गई।

जांच के दौरान कुल 19 यात्री बसों में विभिन्न प्रकार की कमियां और नियमों का उल्लंघन पाया गया। इन सभी वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा मौके पर ही इन 19 बसों से कुल 6 हजार 600 रुपए  का शमन शुल्क वसूल किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वाहनों में फिटनेस, परमिट और बीमा जैसे जरूरी दस्तावेजों का न होना एक गंभीर लापरवाही है। उन्होंने वाहन मालिकों और चालकों को समझाईश दी है कि वे अनिवार्य रूप से सभी नियमों का पालन करें, आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



Related News
thumb

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष अभियान: जिले की आंगन...

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के तहत आज जिले की 1955 संस्थाओं में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।


thumb

आपदा में जीवन बचाने के लिए तत्पर रहें जल मित्र : कलेक्टर अग्रवाल

बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं में त्वरित राहत और बचाव के लिए जल मित्रों को तैयार करने आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ।


thumb

युवा रत्न सम्मान के जिला स्तरीय निर्णायक मंडल में आयुक्त नगर निगम न...

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मा...


thumb

निकाय चुनावों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली हेतु संशोधित समय-सारणी ...

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की नगर पालिकाओं के आगामी आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के मद्देनजर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्...


thumb

अग्निवीर भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन

भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण 21 अ...


thumb

पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 90 प्रतिशत मकान बनकर तैयार

ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान का सपना अब तेजी से हकीकत में बदल रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योज...