महासमुंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने जिला मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति के प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के रहन-सहन, खानपान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष मनहरे ने बच्चों के साथ बैठकर उनकी पढ़ाई-लिखाई और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर आत्मीय चर्चा की। बच्चों ने भी बिना किसी झिझक के उनसे खुलकर बातें कीं। छात्रावासों में हंसी-खुशी और पारिवारिक माहौल देखकर उपाध्यक्ष ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना ही चाहिए।
उपाध्यक्ष मनहरे ने अधीक्षक ऋतु चंद्राकर, चित्ररेखा तारक और खंड प्रभारी नीलेश खांडे से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना हम सभी की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें कहीं भी कोई चूक नहीं होनी चाहिए। छात्रावास एक परिवार की तरह है और ये हमारे अपने बच्चे हैं। इसलिए छात्रावास में बच्चों की सुरक्षा ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण और विद्यार्थियों के हितों एवं सुरक्षा का संरक्षण आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इसी उद्देश्य के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर अरविंद प्रहरे और मेघराज चंद्रसेन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के तहत आज जिले की 1955 संस्थाओं में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं में त्वरित राहत और बचाव के लिए जल मित्रों को तैयार करने आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ।
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मा...
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की नगर पालिकाओं के आगामी आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के मद्देनजर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्...
भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण 21 अ...
ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान का सपना अब तेजी से हकीकत में बदल रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योज...