महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में जिला स्तरीय जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी ने भाग लिया। उन्हें आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिनियम की धाराओं से अवगत कराया गया तथा आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षण सह कार्यशाला के अंतर्गत आरटीआई अधिनियम की धाराओं, नियमों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही लोक सूचना अधिकारियों के दायित्वों और समय-सीमा के भीतर जानकारी देने के महत्व पर चर्चा की गई। प्रथम अपील, द्वितीय अपील और केंद्रीय, राज्य सूचना आयोग के दिशा-निर्देशों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया तथा आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल में ऑनलाइन प्राप्त होने वाले आवेदन का निराकरण करने और जिले के समस्त जनसूचना अधिकारियों का पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जिले के विभिन्न कार्यालयों के जनसूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मनोज सिन्हा और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ओमप्रकाश पटेल, धनुर्जय साहू, मेघनाथ सिदार उपस्थित थे।
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के तहत आज जिले की 1955 संस्थाओं में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं में त्वरित राहत और बचाव के लिए जल मित्रों को तैयार करने आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ।
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मा...
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की नगर पालिकाओं के आगामी आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के मद्देनजर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्...
भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण 21 अ...
ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान का सपना अब तेजी से हकीकत में बदल रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योज...