बच्चों की सुरक्षा के साथ उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास पर दें विशेष ध्यान : डॉ. वर्णिका शर्मा

Posted On:- 2026-10-29




बागबाहरा के कन्या छात्रावास एवं बिहाझर बालक गृह का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

महासमुंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने बागबाहरा प्रवास के दौरान प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, बागबाहरा एवं बिहाझर क्षेत्र में संचालित बालक गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक वातावरण, स्वच्छता तथा दैनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने बच्चियों के कौशल विकास, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम को सुव्यवस्थित करने तथा छात्रावास परिसर में स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल औपचारिक शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उनकी रुचि, क्षमता और प्रतिभा के अनुरूप विकास के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कौशल विकास को विशेष महत्व दिया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि छात्रावास में रहने वाली प्रत्येक बच्ची को अपनी प्रतिभा निखारने, नए कौशल सीखने और प्रतिस्पर्धात्मक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का अवसर मिल सके।

बिहाझर स्थित बालक गृह के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बड़े बच्चों की तीरंदाजी के प्रति रुचि एवं प्रतिभा की सराहना की और इसे और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसके साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेल, शिक्षा और कौशल का समन्वय जरूरी है।



Related News
thumb

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष अभियान: जिले की आंगन...

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के तहत आज जिले की 1955 संस्थाओं में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।


thumb

आपदा में जीवन बचाने के लिए तत्पर रहें जल मित्र : कलेक्टर अग्रवाल

बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं में त्वरित राहत और बचाव के लिए जल मित्रों को तैयार करने आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ।


thumb

युवा रत्न सम्मान के जिला स्तरीय निर्णायक मंडल में आयुक्त नगर निगम न...

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मा...


thumb

निकाय चुनावों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली हेतु संशोधित समय-सारणी ...

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की नगर पालिकाओं के आगामी आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के मद्देनजर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्...


thumb

अग्निवीर भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन

भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण 21 अ...


thumb

पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 90 प्रतिशत मकान बनकर तैयार

ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान का सपना अब तेजी से हकीकत में बदल रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योज...