पति के जाने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, मेहनत से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

Posted On:- 2026-11-11




दृढ़ संकल्प से संवरी जिंदगी, विष्णु के पाती ने अमृता के संघर्ष और प्रयासों को दिया सम्मान

सूरजपुर (वीएनएस)। एक मां के लिए अपने बच्चों का भविष्य ही सबसे बड़ी प्रेरणा होता है। जीवन के कठिन दौर में पति का साथ छूटने के बाद विकासखंड सूरजपुर के ग्राम सोनागढ़ की अमृता प्रजापति के सामने परिवार की जिम्मेदारी और बच्चों की परवरिश की चुनौती थी। लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी, बल्कि अपने हौसले को ताकत बनाकर नई शुरुआत की।

सक्षम योजना के तहत ऋण लेकर अमृता ने दुकान शुरू की और सिलाई का काम भी अपनाया। अपनी मेहनत से उन्होंने न केवल परिवार को आर्थिक सहारा दिया, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी निरंतर जारी रखी। आज उनका सबसे बड़ा प्रयास अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनके सपनों को पूरा करना है।

अमृता के इसी संघर्ष और आत्मनिर्भरता के सफर के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ एक खास भावनात्मक पल बनकर आई। मुख्यमंत्री की ओर से व्यक्तिगत रूप से पत्र मिलने पर अमृता भावुक और अभिभूत हैं। यह पत्र उनके संघर्ष, मेहनत और मातृत्व के संकल्प को मिला सम्मान है।

अमृता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया और कहा कि विष्णु भैया का पत्र पाकर उन्हें बहुत खुशी हुई है। उन्होंने इस आत्मीय पहल के लिए मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।



Related News
thumb

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन, राजस्व के लंबित प्रकरणों तथा आगामी 15 नवंबर से श...


thumb

टोकन शुरू होने के पहले दिन ही 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिले...


thumb

निर्माण जशपुर ऐप की कार्यप्रणाली का केंद्रीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण

भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के निदेशक पार्थसारथी भास्कर देवरकोंडा एवं राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के यंग प्रोफेशनल्स की टीम ने विगत दिवस जशपुर जिला प...


thumb

गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी सौगात, 7250 किसानों के खातों में 11.34...

राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों के तहत गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। माँ महामाया सहकार...


thumb

जिले में 60 उपार्जन केंद्रों पर होगी व्यवस्था, 6 नवीन उपार्जन केंद्...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। इस वर्ष जिले के कुल 60 धान उपार्जन केंद्रों म...