टोकन शुरू होने के पहले दिन ही 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन

Posted On:- 2026-11-11




जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिले के किसानों में खासा उत्साह है। किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिलने से टोकन जारी होने के पहले ही दिन 10 नवम्बर को 7 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से 15 नवंबर 2026 को धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त किया है। इन किसानों ने जिले के 3 उपार्जन केंद्रों में कुल 51.20 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए टोकन बुक कराया है।

कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले के 49 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां की जा रही हैं। 15 नवंबर 2026 से सभी केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं।

53,378 किसानों ने कराया पंजीयन

इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले के कुल 53,378 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 50,904 थी। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में 2,474 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 91,515.12  हेक्टेयर है। 3 नये उपार्जन केन्द्र-किसानों को धान विक्रय में अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष जिले में 3 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुदमुरा, कोरंगामाल , चम्पा शामिल हैं। नए केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और उन्हें आवागमन में भी सुविधा होगी।



Related News
thumb

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन, राजस्व के लंबित प्रकरणों तथा आगामी 15 नवंबर से श...


thumb

निर्माण जशपुर ऐप की कार्यप्रणाली का केंद्रीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण

भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के निदेशक पार्थसारथी भास्कर देवरकोंडा एवं राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के यंग प्रोफेशनल्स की टीम ने विगत दिवस जशपुर जिला प...


thumb

गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी सौगात, 7250 किसानों के खातों में 11.34...

राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों के तहत गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। माँ महामाया सहकार...


thumb

जिले में 60 उपार्जन केंद्रों पर होगी व्यवस्था, 6 नवीन उपार्जन केंद्...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। इस वर्ष जिले के कुल 60 धान उपार्जन केंद्रों म...


thumb

पति के जाने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, मेहनत से लिखी आत्मनिर्भरता ...

एक मां के लिए अपने बच्चों का भविष्य ही सबसे बड़ी प्रेरणा होता है। जीवन के कठिन दौर में पति का साथ छूटने के बाद विकासखंड सूरजपुर के ग्राम सोनागढ़ की ...