सूरजपुर (वीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। इस वर्ष जिले के कुल 60 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। किसानों की सुविधा और उपज विक्रय के लिए दूरी कम करने के उद्देश्य से जिले में 6 नवीन उपार्जन केंद्र भी निर्धारित किया गया हैं। जिसमें तिवारागुड़ी, रामतीर्थ, बड़सरा, बुंदिया, जजावल एवं दुलदुली शामिल है। नये केन्द्र बन जाने से कुल 2 हजार 8 सौ 13 किसानों की सहुलियत मिलेगी।
नवीन उपार्जन केंद्रों के प्रारंभ होने से आसपास के गांवों के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूरस्थ केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे किसानों का समय और परिवहन खर्च बचेगा। साथ ही पहले से संचालित उपार्जन केंद्रों पर भी किसानों का दबाव कम होगा और धान विक्रय की प्रक्रिया अधिक सुगम हो सकेगी।
शासन द्वारा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उपार्जन केंद्रों का विस्तार किया गया है। जिले में 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि किसानों को उपज विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। नए केंद्रों के जुड़ने से विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को धान विक्रय में सुविधा होगी।
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन, राजस्व के लंबित प्रकरणों तथा आगामी 15 नवंबर से श...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिले...
भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के निदेशक पार्थसारथी भास्कर देवरकोंडा एवं राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के यंग प्रोफेशनल्स की टीम ने विगत दिवस जशपुर जिला प...
राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों के तहत गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। माँ महामाया सहकार...
एक मां के लिए अपने बच्चों का भविष्य ही सबसे बड़ी प्रेरणा होता है। जीवन के कठिन दौर में पति का साथ छूटने के बाद विकासखंड सूरजपुर के ग्राम सोनागढ़ की ...