गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी सौगात, 7250 किसानों के खातों में 11.34 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि अंतरित

Posted On:- 2026-11-11




95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस का भुगतान, किसानों को मिला आर्थिक संबल

सूरजपुर (वीएनएस)। राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों के तहत गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, अंबिकापुर, ग्राम केरता के पेराई सीजन 2025-26 के अंतर्गत क्षेत्र के 7250 गन्ना उत्पादक किसानों के बैंक खातों में कुल 11 करोड़ 34 लाख 64 हजार 265 रुपये 78 पैसे की बोनस राशि अंतरित कर दी गई है। किसानों को राज्य शासन द्वारा निर्धारित 95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस का भुगतान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में कृषक चौपाल में गन्ना उत्पादक किसानों ने लंबित बोनस राशि का शीघ्र भुगतान कराए जाने का आग्रह किया था। किसानों की मांग के फलस्वरूप बोनस राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया है। इससे क्षेत्र के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक संबल मिला है।

माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, ग्राम केरता में पेराई सीजन 2025-26 के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों से कुल 1,18,253.53 मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई। किसानों के परिश्रम एवं योगदान को सम्मान देते हुए राज्य शासन द्वारा निर्धारित बोनस राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। बोनस राशि मिलने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ ही आगामी फसल की तैयारी में सहायता मिलेगी। इससे क्षेत्र में गन्ना उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर कारखाना प्रबंधन ने क्षेत्र के समस्त गन्ना उत्पादक किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों का अथक परिश्रम, विश्वास एवं सहयोग ही कारखाने की निरंतर प्रगति और सफलता का आधार है। बोनस राशि के भुगतान से किसानों में उत्साह का वातावरण है तथा गन्ने की खेती के प्रति उनका रुझान और अधिक बढ़ेगा।



Related News
thumb

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन, राजस्व के लंबित प्रकरणों तथा आगामी 15 नवंबर से श...


thumb

टोकन शुरू होने के पहले दिन ही 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिले...


thumb

निर्माण जशपुर ऐप की कार्यप्रणाली का केंद्रीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण

भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के निदेशक पार्थसारथी भास्कर देवरकोंडा एवं राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के यंग प्रोफेशनल्स की टीम ने विगत दिवस जशपुर जिला प...


thumb

जिले में 60 उपार्जन केंद्रों पर होगी व्यवस्था, 6 नवीन उपार्जन केंद्...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। इस वर्ष जिले के कुल 60 धान उपार्जन केंद्रों म...


thumb

पति के जाने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, मेहनत से लिखी आत्मनिर्भरता ...

एक मां के लिए अपने बच्चों का भविष्य ही सबसे बड़ी प्रेरणा होता है। जीवन के कठिन दौर में पति का साथ छूटने के बाद विकासखंड सूरजपुर के ग्राम सोनागढ़ की ...