राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर

Posted On:- 2026-11-11




जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन, राजस्व के लंबित प्रकरणों तथा आगामी 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

वहीं विकासखंडों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। कलेक्टर व्यास ने राजस्व अधिकारियों को सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित राजस्व से संबंधित लंबित प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी नियमित रूप से न्यायालय में बैठें और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग सीधे आम नागरिकों से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विभाग है। इसलिए अधिकारी इसकी जिम्मेदारी और गंभीरता को समझते हुए आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। 

धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि आगामी 15 नवंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने विशेष रूप से झारखंड एवं ओडिशा की सीमाओं से अवैध धान की आवक और बिचौलियों द्वारा धान खपाने की आशंका को देखते हुए सभी चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसडीएम एवं तहसीलदारों को चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण करने तथा व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।

कलेक्टर ने चेक पोस्ट पर दिन एवं रात दो पालियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध रूप से धान का परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।



Related News
thumb

टोकन शुरू होने के पहले दिन ही 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिले...


thumb

निर्माण जशपुर ऐप की कार्यप्रणाली का केंद्रीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण

भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के निदेशक पार्थसारथी भास्कर देवरकोंडा एवं राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के यंग प्रोफेशनल्स की टीम ने विगत दिवस जशपुर जिला प...


thumb

गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी सौगात, 7250 किसानों के खातों में 11.34...

राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों के तहत गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। माँ महामाया सहकार...


thumb

जिले में 60 उपार्जन केंद्रों पर होगी व्यवस्था, 6 नवीन उपार्जन केंद्...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। इस वर्ष जिले के कुल 60 धान उपार्जन केंद्रों म...


thumb

पति के जाने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, मेहनत से लिखी आत्मनिर्भरता ...

एक मां के लिए अपने बच्चों का भविष्य ही सबसे बड़ी प्रेरणा होता है। जीवन के कठिन दौर में पति का साथ छूटने के बाद विकासखंड सूरजपुर के ग्राम सोनागढ़ की ...