जशपुरनगर (वीएनएस)। भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के निदेशक पार्थसारथी भास्कर देवरकोंडा एवं राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के यंग प्रोफेशनल्स की टीम ने विगत दिवस जशपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल निर्माण जशपुर’ ऐप का स्थल निरीक्षण किया। यह निरीक्षण लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य प्रणालियों के संकलन के उद्देश्य से किया गया।
इस दौरान कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने टीम को ‘निर्माण जशपुर’ ऐप की कार्यप्रणाली, विशेषताओं एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात टीम ने जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों के स्थलों का भ्रमण किया और मौके पर ऐप के माध्यम से की जा रही निगरानी एवं उसके जमीनी क्रियान्वयन का अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि निर्माण जशपुर’ एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से जिले में संचालित निर्माण कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है। इस ऐप के जरिए निर्माण कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने, कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध क्रियान्वयन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। जिला प्रशासन की इस अभिनव डिजिटल पहल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025-26 से भी सम्मानित किया जा चुका है।
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन, राजस्व के लंबित प्रकरणों तथा आगामी 15 नवंबर से श...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिले...
राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों के तहत गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। माँ महामाया सहकार...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। इस वर्ष जिले के कुल 60 धान उपार्जन केंद्रों म...
एक मां के लिए अपने बच्चों का भविष्य ही सबसे बड़ी प्रेरणा होता है। जीवन के कठिन दौर में पति का साथ छूटने के बाद विकासखंड सूरजपुर के ग्राम सोनागढ़ की ...