नोडल अधिकारी अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें और कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें : कलेक्टर

Posted On:- 2026-11-25




समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा, नियाद नेल्लानार पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि के निर्देश*

खैरागढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने आवंटित धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करें और निरीक्षण रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अधिकारी किसानों से सीधे बात करें। टोकन लेने से लेकर धान की तौल तक किसी भी चरण में किसानों को कठिनाई हो तो संबंधित विभाग के साथ मिलकर उसका समय पर समाधान करें।

कलेक्टर ने सहकारिता, खाद्य और विपणन विभाग के अधिकारियों को केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध रखने तथा टोकन जारी करने और धान की तौल में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था का जायजा लेने तथा खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। कस्टम मिलिंग की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला विपणन अधिकारी और जिला खाद्य अधिकारी को राइस मिलों से चावल जमा कराने के काम में तेजी लाने को कहा।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से शिकायतें लंबित रहने के कारण पूछे और उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

नियाद नेल्लानार 2.0 की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को शासन की प्रमुख योजनाओं और उनसे लाभान्वित हितग्राहियों का अद्यतन विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनावार विवरण का मिलान करें और शेष प्रविष्टियां पूरी कर शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा, “शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।” बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर  सुरेंद्र कुमार ठाकुर, एसडीएम  अविनाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवज...

जशपुर जिले में चक्रवात से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कृषि विभाग और बीमा कंपनी के मैदानी अमले प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रह...


thumb

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र कनेटी एवं नवापारा का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं कंप्यूटर सिस्टम को हमेशा चालू और क्रियाशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए। उन्हों...


thumb

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर ...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन, भंडारण...


thumb

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के अंतर्गत जिला स्तरीय पी.पी.टी. राउंड प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। पुरस...


thumb

किताबी ज्ञान से आगे बढ़े धमतरी के युवा, रायपुर में देखा तकनीक, उद्य...

उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवात्मक भ्रमण से विद्यार्थियों का दृष्टिकोण व्यापक होता है और उन्हंस किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक कार्यक्षेत्र की समझ विकसित...


thumb

दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदा...

अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। साथ ही उपस्थित लोगों ने आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और अप...