‘तुहर टोकन’ ऐप से घर बैठे टोकन लेने की सुविधा, उपार्जन केंद्र की व्यवस्था से किसान संतुष्ट

Posted On:- 2026-11-25




प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी पात्र किसानों को मिलेगी पूरी आदान सहायता

खैरागढ़(वीएनएस)। धान की बोरियां केंद्र तक पहुंचाने से पहले ही ग्राम कटंगी कला के किसान  भीखम पटेल को मालूम था कि उनकी उपज किस दिन खरीदी जाएगी। टोकन आसानी से मिला तो उन्होंने उसी तारीख के हिसाब से ढुलाई का इंतजाम किया और उपार्जन केंद्र पहुंचकर 44 क्विंटल 80 किलो धान बेचा।  चमरा राम पटेल के पुत्र  भीखम पटेल ने बताया कि विष्णु भैया की सरकार में उन्हें टोकन लेने से लेकर केंद्र पर धान बेचने तक सहूलियत मिली।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में ‘तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से किसानों को घर बैठे ऑनलाइन टोकन लेने की सुविधा दी है। इससे केवल टोकन लेने के लिए उपार्जन केंद्र तक आने-जाने में लगने वाला समय बचता है। बिक्री की तारीख पहले से पता होने पर किसान धान की भराई और ढुलाई के लिए वाहन की व्यवस्था समय पर कर पाते हैं।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 72 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुई है। जिला प्रशासन ने केंद्रों पर पेयजल, छाया, बैठने की जगह और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। टोकन के अनुसार खरीदी की व्यवस्था है, ताकि किसान निर्धारित दिन अपनी उपज लेकर पहुंचें और सुविधापूर्वक धान बेच सकें।

 भीखम पटेल ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्था पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी सहूलियत यह रही कि जिस दिन के लिए उन्होंने धान तैयार कर ढुलाई का इंतजाम किया था, उसी दिन बिक्री भी पूरी हो गई।

श्री पटेल ने कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी पूरी आदान सहायता देने के निर्णय की सराहना की। उनके अनुसार, हर किसान के पास बिक्री के लिए प्रति एकड़ एक जैसी मात्रा में धान उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में यह प्रावधान खास तौर पर उन छोटे किसान परिवारों के लिए राहत भरा है, जिनके पास बेचने के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान होता है।

 भीखम पटेल ने कहा कि विष्णु भैया की सरकार में धान बेचने के लिए टोकन आसानी से मिल रहा है और उपार्जन केंद्र पर किसानों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्था और कम धान बेचने वाले पात्र किसानों के लिए पूरी आदान सहायता के प्रावधान पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवज...

जशपुर जिले में चक्रवात से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कृषि विभाग और बीमा कंपनी के मैदानी अमले प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रह...


thumb

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र कनेटी एवं नवापारा का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं कंप्यूटर सिस्टम को हमेशा चालू और क्रियाशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए। उन्हों...


thumb

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर ...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन, भंडारण...


thumb

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के अंतर्गत जिला स्तरीय पी.पी.टी. राउंड प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। पुरस...


thumb

किताबी ज्ञान से आगे बढ़े धमतरी के युवा, रायपुर में देखा तकनीक, उद्य...

उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवात्मक भ्रमण से विद्यार्थियों का दृष्टिकोण व्यापक होता है और उन्हंस किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक कार्यक्षेत्र की समझ विकसित...


thumb

दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदा...

अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। साथ ही उपस्थित लोगों ने आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और अप...