सोमवार को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

Posted On:- 2025-02-23




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी। इस दौरान बजट सत्र की रणनीति पर मंथन होगा। यह बैठक शाम 6 बजे नेता प्रतिपक्ष निवास में होगी। बैठक में पीसीसी चीफ के साथ सभी कांग्रेस विधायक मौजूद रहेंगे। बैठक में पूर्व मंत्रियों को भी बुलाया गया है।

देवेंद्र यादव पहुंचे दिल्ली
वहीं रविवार को बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेन्द्र यादव जेल से रिहा हो गए हैं। 192 दिनों की जेल यात्रा के बाद वे अपने परिवार के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। नई दिल्ली में उन्होने अपनी पत्नी और बेटे के साथ लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। देवेंद्र यादव आगजनी और हिंसा मामले में पिछले 7 महीनों से जेल में बंद थे।

7 महीने बाद जेल से बाहर आये देवेंद्र यादव
विधायक देवेन्द्र यादव 7 महीने 4 दिन बाद जेल से बाहर आ गए हैं। सेन्ट्रल जेल के बाहर विधायक देवेंद्र यादव के परिवार वाले भी मौजूद है। वहीं उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है,जो फूल माला मिठाई लेकर पहुंचे हैं। वहीं जेल के बाहर आते ही समर्थक जमकर आतिशबाजी करते हुए नजर आए। इस दौरान भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जेल के बाहर जबरदस्त बैरिगेटिंग की है। वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई  रोहित यादव ने जमानत कराई है। इस दौरान यादव को 25- 25 हजार के दो जमानत पर रिहा किया गया है।

बड़े भाई रोहित यादव ने ली जमानत
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, जमानत की प्रक्रिया बलौदाबाजार जिला सत्र न्यायालय में पूरी की गई। न्यायाधीश ने 25-25 हजार रुपये की दो जमानत राशि निर्धारित की थी। जिसके बाद विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई रोहित यादव ने ली। रिहाई आदेश की प्रति मिलने के बाद उनके वकील इसे रायपुर सेंट्रल जेल में प्रस्तुत किया। जिसके बाद ही देवेन्द्र यादव की रिहाई संभव हुआ।



Related News
thumb

ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और ...

ग्रामीणों की एक मांग ने आज सरगुजा जिले के सकालो और आसपास के क्षेत्र में जल उपलब्धता की तस्वीर बदल दी है। मवेशियों के लिए पेयजल और निस्तारी की समस्य...


thumb

पहाड़ी कोरवा बसाहटों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा, सात मोबाइल मेडिकल ...

र्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाएं अब उनकी...


thumb

राज्यव्यापी महापरीक्षा में सरगुजा के 4198 नवसाक्षरों ने उत्साह से ल...

पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र नहीं होती। सरगुजा जिले में रविवार को आयोजित राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान में नवसाक्षरों के उत्साह और सहभागिता ने इ...


thumb

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज नया रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्य...


thumb

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में खुल रहे विकास और समृद्धि के ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम लामकन्हार स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री श्री न...


thumb

रायपुर में ट्रिपल मर्डर : पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद...

राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों...