17 जनवरी से होगा लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन

Posted On:- 2026-01-12




यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने की पहल

अंबिकापुर (वीएनएस)। 37वें सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित सड़क परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अंबिकापुर ने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखण्डों में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

जारी आदेश के अनुसार, कार्यालय अंतर्गत पंजीकृत परिवहन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आम नागरिक लर्निंग लाइसेंस से संबंधित सेवाओं का लाभ सरल एवं सुगम रूप से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, शिविरों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

खण्ड अंबिकापुर में 17 एवं 18 जनवरी 2026 को पी.जी. कॉलेज ग्राउंड, अंबिकापुर तथा 24 जनवरी 2026 को महिला कॉलेज, अंबिकापुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का संचालन अग्रवाल परिवहन सुविधा केन्द्र, शिवम् ऑनलाइन परिवहन सुविधा केन्द्र एवं अभिजीत परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा किया जाएगा। विकासखण्ड लखनपुर में 17 जनवरी 2026 को थाना लखनपुर परिसर में विजन परिवहन सुविधा केन्द्र एवं सरगुजा परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा शिविर लगाया जाएगा। विकासखण्ड उदयपुर में 17 जनवरी 2026 को थाना उदयपुर में सुरभि परिवहन सुविधा केन्द्र एवं महामाया परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा शिविर आयोजित होगा।

विकासखण्ड सीतापुर में 17 जनवरी 2026 को थाना सीतापुर में अंकित परिवहन सुविधा केन्द्र एवं एक्का परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा शिविर लगाया जाएगा।विकासखण्ड लुण्ड्रा में 18 जनवरी 2026 को थाना लुण्ड्रा में प्रिंस परिवहन सुविधा केन्द्र एवं पटेल ऑनलाइन परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा शिविर आयोजित किया जाएगा। विकासखण्ड बतौली में 18 जनवरी 2026 को थाना बतौली में मनसा परिवहन सुविधा केन्द्र एवं गुलशन परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा शिविर लगाया जाएगा। इसी प्रकार विकासखण्ड मैनपाट में 18 जनवरी 2026 को थाना मैनपाट में गुप्ता कपील परिवहन सुविधा केन्द्र एवं सरगुजा परिवहन सुविधा केन्द्र द्वारा शिविर आयोजित किया जाएगा।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अंबिकापुर ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा युवाओं एवं नए चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करना है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील है।

आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर लर्निंग लाइसेंस एवं सड़क सुरक्षा संबंधी सेवाओं का लाभ उठाएं तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में सहयोग करें।



Related News
thumb

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में प्...


thumb

आपके घर का पुराना खिलौना, किसी बच्चे की नई मुस्कान बन सकता है

कई घरों में ऐसे खिलौने रखे होते हैं, जिन्हें बच्चे अब नहीं खेलते। समय के साथ वे खिलौने अलमारी या संदूक के किसी कोने में भले ही भुला दिए जाएं, लेकिन...



thumb

पक्के मकान ने धरम लाल ध्रुव के परिवार को दिया सुरक्षित और सुखद आशिय...

कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी धरम लाल ध्रुव के परिवार के लिए अपना पक्का मकान खुशियों और सुकून का नया ठिकाना बन गया है। मेहनत मजद...


thumb

नल से घर पहुंचा पानी, आसान हुआ जीवन, श्रीमती रामबाई के घर ‘हर घर जल...

अब जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में नल के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। घर के पास ही नल से साफ और स्वच्छ पानी मिलने से पानी लाने के लिए बाहर जाने क...


thumb

10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्र...

प्रमिला सिंह बताती हैं कि “ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना और पशुधन विकास विभाग के सहयोग से मुझे 10 बकरी और एक बकरा मिला था। विभाग की ओर से स...