जिले के नगरीय निकाय व कई ग्राम पंचायतें होंगी बाल विवाह मुक्त घोषित

Posted On:- 2026-03-11




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार ऐसे नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत, जहाँ विगत दो वर्षों में बाल विवाह की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है, उन्हें बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। 

इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले के नगर पालिका परिषद बड़े बचेली एवं किरंदुल तथा नगर पंचायत गीदम और बारसूर सहित विभिन्न जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाली कई ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 से 2024-25 के दौरान इन नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में बाल विवाह का कोई प्रकरण सामने नहीं आया है। इस संबंध में संबंधित नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों की सभाओं में प्रस्ताव पारित किया गया है। जनपद पंचायत दंतेवाड़ा के अंतर्गत 15 ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत गीदम के अंतर्गत 20 ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत कुआकोण्डा के अंतर्गत 15 ग्राम पंचायत तथा जनपद पंचायत कटेकल्याण के अंतर्गत 15 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है। इन नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित कर प्रमाण-पत्र भी जारी किया जाएगा।

इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति या संस्था को किसी भी प्रकार की आपत्ति हो अथवा संबंधित नगरीय निकाय या ग्राम पंचायत में बाल विवाह का कोई प्रकरण संज्ञान में हो, तो वे विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 7 दिवस के भीतर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग दंतेवाड़ा में कार्यालयीन समय प्रातः 10रू00 बजे से सायं 5रू30 बजे तक लिखित रूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।




Related News
thumb

वेतन भुगतान की मांग लेकर निगम कर्मचारियों के समर्थन में नेता प्रतिप...

नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...


thumb

छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए भिलाई महिला महाविद्यालय में समर ...

भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में...


thumb

गंभीर मुद्दों पर प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रुख निंदनीय : मुकेश

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उ...


thumb

हज पर रवाना होने वालों का आज भिलाई में होगा इस्तकबाल

हज के मुबारक सफर पर जा रहे दुर्ग-भिलाई के खुशकिस्मतों का इस्तकबालिया प्रोग्राम 19 अप्रैल को कृष्णा गार्डन, ज़ीरो पाइन्ट रोड शान्ति नगर में रखा गया है।


thumb

दुर्ग में कांग्रेस का संगठन सृजन तेज़, 150 से अधिक बूथों पर कमेटिया...

जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।


thumb

दुर्ग कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष बने राहुल अग्रवाल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष निति...