कोरिया (वीएनएस)। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला कोषालय कोरिया के तत्वावधान में ई चालान के संबंध में विभिन्न विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों, बैंकर्स, स्टंप वेंडर्स को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला कोषालय अधिकारी पी. एस. परिहार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2026 से वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता लाने हेतु मैनुअल चालान बंद कर ई-चालान (ओटीसी) प्रणाली अनिवार्य की जा रही है। इसके लिए जिलेभर में अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सहकार्यशाला का आयोजन किया गया, जिससे ओटीसी ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से सरकारी राजस्व संग्रहण सुव्यवस्थित हो सके।
सहायक जिला कोषालय अधिकारी ओंकार साय ने इनके उद्देश्य के बारे में बताया कि 1 अप्रैल 2026 से जिले के सभी विभागों में पूरी तरह ऑनलाइन चालान (ई-चालान) और ई-कोष पोर्टल के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को ओटीसी ऑनलाइन सिस्टम के उपयोग में दक्ष बनाना और गलतियों को कम करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला सूचना अधिकारी सुखदेव पटेल ने पीपीटी के माध्यम से किस तरह ऑनलाइन ई-चालान जमा की जाएगी, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला कोषालय अधिकारी पी. एस. परिहार ने बताया कि पहले भौतिक चालान जमा किया जाता था, अब ई-चालान जमा की जाएगी, इससे ऑनलाइन सिस्टम से गलतियों में कमी आएगी, सही हेड का चयन आसान होगा और चालान डेटा सीधे बैंक में ऑनलाइन ट्रांसफर होगा। उन्होंने बताया कि यह नई व्यवस्था डिजिटल इंडिया पहल के तहत जिले की वित्तीय प्रणाली को अधिक पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए मददगार साबित होगा।
प्रशिक्षण सह कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंकों व लोक अभियोजन तथा स्टाम्प वेंडर्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...
कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...
24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...
कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य ...
भोपालपटनम ब्लॉक के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने कांडलापरती में आय...
बीजापुर जिले के तहसील भोपालपटनम में स्थित ग्राम कोण्डामौसम जो कि ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के अंतर्गत आता है में रेत खनन हेतु नदी के प्रवाह को अवरूद्ध...