कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आज आवास दिवस सह रोजगार दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
’तरिया से मिलेगी आय के जरिया’ :
जिले के 17 ग्राम पंचायतों में श्नवा तरिया-आय के जरिया‘ पहल के तहत नए तालाबों के लिए स्थल चयन किया गया। इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं और ग्रामीणों के लिए आय के नए स्रोत तैयार करना है। तकनीकी सहयोग से क्लार्ट ऐप के माध्यम से उपयुक्त स्थानों की पहचान की गई।
’क्यू आर कोड से योजनाओं की पूरी जानकारी’ :
अब ग्राम पंचायतों और अमृत सरोवर स्थलों पर लगे फत् कोड स्कैन कर ग्रामीण आसानी से मनरेगा कार्यों, मजदूरों के अधिकारों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस तकनीकी पहल से पारदर्शिता बढ़ी है और ग्रामीणों में जागरूकता आई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को अपने आवास जल्द पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही भुगतान, बैंकिंग और अन्य समस्याओं का मौके पर समाधान कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
रोजगार दिवस के अवसर पर 100 दिवस का रोजगार पूर्ण करने वाले श्रमिकों को ग्राम पंचायतों में सम्मानित किया गया। इस पहल से श्रमिकों का उत्साह बढ़ा और अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिली।
जनभागीदारी के इस संगम ने ग्रामीणों में नई ऊर्जा भर दी है। योजनाओं की जानकारी और पारदर्शी प्रक्रिया से लोग काफी उत्साहित नजर आए।
प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...
कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...
24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...
कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य ...
भोपालपटनम ब्लॉक के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने कांडलापरती में आय...
बीजापुर जिले के तहसील भोपालपटनम में स्थित ग्राम कोण्डामौसम जो कि ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के अंतर्गत आता है में रेत खनन हेतु नदी के प्रवाह को अवरूद्ध...