संघर्ष से सफलता की नई कहानी: पारसलाल ने मेहनत और सरकारी सहयोग से बदला अपना भाग्य

Posted On:- 2026-04-07




कोरिया (वीएनएस)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं आज सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से ग्राम्य जीवन में एक नई रोशनी आई है।

इसी बदलाव की जीवंत मिसाल हैं ग्राम पंचायत बोड़ार के पारसलाल, जिनकी मेहनत और सकारात्मक सोच ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव की दिशा बदल दी है।

’पारसलाल ने बदली सोच, बदला माहौल’  : 

ग्राम पंचायत बोड़ार निवासी पारसलाल ने योजना का लाभ लेकर अपने पक्के घर का निर्माण समय पर पूरा किया। लेकिन उनकी कहानी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने अपने अनुभव को गांव के अन्य लोगों तक पहुंचाया और उन्हें भी अपने घर बनाने के लिए प्रेरित किया। आज वे पूरे गांव में एक सकारात्मक बदलाव के सूत्रधार बन चुके हैं।

’तेजी से बदली गांव की तस्वीर’  : 

सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले इस गांव में वर्ष 2024-25 के दौरान अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला। पहले जहां योजनाओं के प्रति जागरूकता और उत्साह कम था, वहीं अब पारसलाल की प्रेरणा से लोग तेजी से पक्के आवास बना रहे हैं और अपने जीवन को बेहतर बना रहे हैं।

’खुशहाली का नया आशियाना’  : 

पक्के मकानों ने न केवल सुरक्षा और सुविधा दी है, बल्कि परिवारों के जीवन में सम्मान और स्थिरता भी लाई है। अब महिलाएं और बच्चे सुरक्षित माहौल में रह रहे हैं और मौसम की मार से भी राहत मिली है। हर घर में अब एक नई उम्मीद और खुशहाली दिखाई देती है। पारसलाल आज इस बात का उदाहरण हैं कि यदि व्यक्ति ठान ले, तो सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर न सिर्फ अपनी जिंदगी, बल्कि पूरे समाज को बदल सकता है।




Related News
thumb

शासकीय आवास पर प्रशासन की सख्ती- अवैध कब्जा हटाकर मकान कराया खाली’

प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...


thumb

प्राकृतिक आपदाओं से मृत्यु के प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 20 ...

कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...


thumb

प्रकृति की गोद में सजी ग्राम सभाएं, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों प...

24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...


thumb

एसडीएम ने सैचुरेशन शिविरों में योजनाओं की दी जानकारी, जनगणना 2027 क...

कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य ...


thumb

सुदूर अंचलों में विकास की दस्तक : अपर कलेक्टर ने किया कांडलापरती सै...

भोपालपटनम ब्लॉक के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने कांडलापरती में आय...


thumb

प्रशासन की संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई, रेत परिवहन के बनाए ग...

बीजापुर जिले के तहसील भोपालपटनम में स्थित ग्राम कोण्डामौसम जो कि ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के अंतर्गत आता है में रेत खनन हेतु नदी के प्रवाह को अवरूद्ध...