’योजनाओं के लक्ष्य अनुसार प्रगति के लिए निरंतरता जरूरी : डॉ. आशुतोष’

Posted On:- 2026-04-08




’जनमन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, लंबित निर्माण कार्यों पर जताई नाराजगी’

कोरिया (वीएनएस)। जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने की।

बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की तकनीकी टीम, कार्यक्रम अधिकारी तथा आवास एवं मनरेगा योजनाओं की निगरानी करने वाले जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान सीईओ ने जनमन आवास योजना को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए लंबित आवास निर्माण कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हुए उन्हें शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत हितग्राहियों को समय पर किश्त राशि मिलना अत्यंत आवश्यक है, जिससे निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। स्वीकृति एवं किश्त आबंटन के बीच हो रहे विलंब पर गंभीरता जताते हुए नियमित निगरानी और समय पर जियो टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीईओ डॉ. आशुतोष ने कहा कि योजनाओं के लक्ष्य के अनुरूप प्रगति के लिए निरंतर निगरानी, फील्ड भ्रमण और हितग्राहियों से सतत संपर्क बेहद जरूरी है। उन्होंने पंचायत स्तर पर कार्यरत आवास मित्र, सचिव और रोजगार सहायकों को तकनीकी सहायकों के मार्गदर्शन में प्रतिदिन हितग्राहियों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रथम किश्त, द्वितीय किश्त एवं पूर्ण आवासों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।




Related News
thumb

परिसमापनाधीन मत्स्य पालन सहकारी समिति के सदस्यों से दावा प्रस्तुत क...

छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1962 के नियम 57 (1) (ग) के अंतर्गत धमतरी जिले की परिसमापनाधीन सहकारी समितियों के सदस्यों एवं हितबद्ध व्यक्तियों के...


thumb

सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश, कलेक्टर ने की...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में ...


thumb

बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान का संगम

सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - 2026 के तहत गरियाबंद जिले के विश्व प...


thumb

पंचायत उप निर्वाचन 2026 . सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने पर ह...

पंचायत उप निर्वाचन 2026 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को चुनावी प्रचार सामग्री से विरू...


thumb

राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,548 प्रकरणों का हुआ निराकरण

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किय...


thumb

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की ...

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पदभार संभालने के बाद आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार ...