प्रधानमंत्री आवास बना परिवार के लिए सुख की छांव

Posted On:- 2026-04-11




कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर, योजना बनी सम्मानजनक जीवन की नींव

कोरिया (वीएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत तरगंवा निवासी  श्याम लाल साहू के जीवन में एक नया बदलाव ला दिया है। एक समय कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाला यह परिवार आज पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी रहा है।

 श्याम लाल साहू एक मेहनती किसान एवं मजदूर हैं, जो अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ साधारण जीवन व्यतीत कर रहे थे। उनकी आय का मुख्य स्रोत खेती और दिहाड़ी मजदूरी थी, जिससे परिवार का गुजारा तो हो जाता था, लेकिन पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।

’कच्चा घर बना परेशानी की वजह’

साहू परिवार का पुराना कच्चा मकान हर मौसम में मुश्किलें खड़ी करता था। बरसात में छत से पानी टपकता, गर्मियों में तेज धूप और सर्दियों में ठंड से बचाव करना बेहद कठिन हो जाता था। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और परिवार के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी।

सीमित आय, अधूरा सपना

दिन-रात मेहनत करने के बावजूद सीमित आय के कारण श्याम लाल साहू अपने सपनों का घर नहीं बना पा रहे थे। पक्का आवास उनके लिए एक अधूरी इच्छा बनकर रह गया था।

’योजना से मिली नई उम्मीद’

गत वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ। शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई। पूरे परिवार के सहयोग से उन्होंने अपने पक्के घर का निर्माण शुरू किया और धीरे-धीरे उनका सपना साकार हो गया।

’अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन’

आज श्याम लाल साहू का परिवार अपने नए पक्के घर में खुशहाल जीवन जी रहा है। उन्होंने बताया यह आवास अब उनके लिए सुख की छांव बन चुका है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है और परिवार को हर मौसम में सुरक्षा का एहसास होता है।



Related News
thumb

शासकीय आवास पर प्रशासन की सख्ती- अवैध कब्जा हटाकर मकान कराया खाली’

प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...


thumb

प्राकृतिक आपदाओं से मृत्यु के प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 20 ...

कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...


thumb

प्रकृति की गोद में सजी ग्राम सभाएं, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों प...

24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...


thumb

एसडीएम ने सैचुरेशन शिविरों में योजनाओं की दी जानकारी, जनगणना 2027 क...

कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य ...


thumb

सुदूर अंचलों में विकास की दस्तक : अपर कलेक्टर ने किया कांडलापरती सै...

भोपालपटनम ब्लॉक के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने कांडलापरती में आय...


thumb

प्रशासन की संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई, रेत परिवहन के बनाए ग...

बीजापुर जिले के तहसील भोपालपटनम में स्थित ग्राम कोण्डामौसम जो कि ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के अंतर्गत आता है में रेत खनन हेतु नदी के प्रवाह को अवरूद्ध...