कोंडागांव (वीएनएस)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोंडागांव द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए 17 अप्रैल 2026 को कलेक्टर परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 146 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्लेसमेंट कैंप में श्रेमिन टैलेंट प्रा. लि. द्वारा 100 पदों पर इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन की भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई या स्नातक योग्यता तथा 0 से 3 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 18 हजार तक वेतन दिया जाएगा और कार्यस्थल कोंडागांव, केशकाल, फरसगांव, माकड़ी एवं बड़ेराजपुर रहेगा। वहीं, रामदेव रीडालिंक्स द्वारा अकाउंटेंट 2 पद, सेल्स मैनेजर 3 पद और मैनेजर 1 पद के लिए भर्ती की जाएगी, जिसमें 12वीं कॉमर्स या स्नातक योग्यता और 1 से 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। इन पदों के लिए 9 हजार से 12 हजार तक वेतन निर्धारित किया गया है और कार्यस्थल कोंडागांव होगा।
इसके अतिरिक्त, ईसाफ स्वस्रया मल्टीस्टेट एग्रो को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड द्वारा फील्ड स्टाफ 20 पद, ब्रांच फाइनेंस ऑफिसर 10 पद एवं ब्रांच मैनेजर 10 पद के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 12वीं, बी.कॉम या स्नातक योग्यता तथा 0 से 5 वर्ष तक का अनुभव मांगा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 25 हजार तक वेतन दिया जाएगा तथा कार्यस्थल पूरे छत्तीसगढ़ में रहेगा।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होना होगा। जिला प्रशासन ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...
भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में...
भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उ...
हज के मुबारक सफर पर जा रहे दुर्ग-भिलाई के खुशकिस्मतों का इस्तकबालिया प्रोग्राम 19 अप्रैल को कृष्णा गार्डन, ज़ीरो पाइन्ट रोड शान्ति नगर में रखा गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष निति...