दिव्यांग सहायता शिविर का सफल समापन, सैकड़ों को मिला लाभ

Posted On:- 2026-04-13




कोंडागांव (वीएनएस)। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ-पैर, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरणों के वितरण हेतु तीन दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर 06 अप्रैल 2026 से 08 अप्रैल 2026 तक प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, एन.सी.सी. मैदान के पास आयोजित हुआ। 

शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने भाग लिया और विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान 37 दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर, 7 को कृत्रिम हाथ, 15 को कैलिपर्स, 29 को ट्रायसाइकिल, 17 को व्हीलचेयर, 1 सी.पी. व्हीलचेयर तथा 27 दिव्यांगजनों को बैसाखी वितरित की गई। इसके साथ ही 79 दिव्यांगजनों को मेडिकल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। इस दौरान भगवन महावीर संस्था का विशेष सहायोग रहा। दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।




Related News
thumb

वेतन भुगतान की मांग लेकर निगम कर्मचारियों के समर्थन में नेता प्रतिप...

नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...


thumb

छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए भिलाई महिला महाविद्यालय में समर ...

भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में...


thumb

गंभीर मुद्दों पर प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रुख निंदनीय : मुकेश

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उ...


thumb

हज पर रवाना होने वालों का आज भिलाई में होगा इस्तकबाल

हज के मुबारक सफर पर जा रहे दुर्ग-भिलाई के खुशकिस्मतों का इस्तकबालिया प्रोग्राम 19 अप्रैल को कृष्णा गार्डन, ज़ीरो पाइन्ट रोड शान्ति नगर में रखा गया है।


thumb

दुर्ग में कांग्रेस का संगठन सृजन तेज़, 150 से अधिक बूथों पर कमेटिया...

जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।


thumb

दुर्ग कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष बने राहुल अग्रवाल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष निति...