सड़क सुरक्षा की समीक्षा: जिला प्रशासन ने दिए यातायात व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश

Posted On:- 2026-04-13




कोंडागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को नेशनल हाईवे के डिवायडर पर झाड़ियों को तत्काल कटवाने हेतु निर्देश दिया गया एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोण्डागांव बायपास में सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु आवश्यक यातायात संकेतक बोर्ड लगाने, टी-जंक्शन पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियर की मरम्मत कराने तथा स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस एवं यातायात विभाग को  बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए एवं भारी वाहनो को शहर में प्रवेश प्रतिबंधित करने के भी निर्देश दिए ,सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को ‘राहवीर योजना’ के तहत प्रोत्साहित एवं लाभान्वित करने पर बल दिया,मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोंडागांव को नवीन बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त जनपद अधिकारियों को हेलमेट बैंक का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया ।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैया सहित यातायात, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

वेतन भुगतान की मांग लेकर निगम कर्मचारियों के समर्थन में नेता प्रतिप...

नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...


thumb

छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए भिलाई महिला महाविद्यालय में समर ...

भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में...


thumb

गंभीर मुद्दों पर प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रुख निंदनीय : मुकेश

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उ...


thumb

हज पर रवाना होने वालों का आज भिलाई में होगा इस्तकबाल

हज के मुबारक सफर पर जा रहे दुर्ग-भिलाई के खुशकिस्मतों का इस्तकबालिया प्रोग्राम 19 अप्रैल को कृष्णा गार्डन, ज़ीरो पाइन्ट रोड शान्ति नगर में रखा गया है।


thumb

दुर्ग में कांग्रेस का संगठन सृजन तेज़, 150 से अधिक बूथों पर कमेटिया...

जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।


thumb

दुर्ग कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष बने राहुल अग्रवाल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष निति...