कलेक्टर ने जनगणना प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-04-16




कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोण्डागांव में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों और सुपरवाईजर को जनगणना से जुड़े सभी बिंदुओं को गंभीरता से समझने के निर्देश दिए, ताकि सटीक जानकारी के संकलन के साथ जनगणना कार्य पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। साथ ही उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश भी दिए। 

कलेक्टर ने 16 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले स्व-गणना कार्य में सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की, जिससे जनगणना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सके। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिक स्वगणना के जरिए अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाईन दर्ज कर सकेंगे, जिसकी प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में 01 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवास गणना की जाएगी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, तहसीलदार मनोज रावटे एवं मास्टर ट्रेनर वेणुगोपाल राव उपस्थित रहे।



Related News
thumb

वेतन भुगतान की मांग लेकर निगम कर्मचारियों के समर्थन में नेता प्रतिप...

नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...


thumb

छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए भिलाई महिला महाविद्यालय में समर ...

भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में...


thumb

गंभीर मुद्दों पर प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रुख निंदनीय : मुकेश

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उ...


thumb

हज पर रवाना होने वालों का आज भिलाई में होगा इस्तकबाल

हज के मुबारक सफर पर जा रहे दुर्ग-भिलाई के खुशकिस्मतों का इस्तकबालिया प्रोग्राम 19 अप्रैल को कृष्णा गार्डन, ज़ीरो पाइन्ट रोड शान्ति नगर में रखा गया है।


thumb

दुर्ग में कांग्रेस का संगठन सृजन तेज़, 150 से अधिक बूथों पर कमेटिया...

जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।


thumb

दुर्ग कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष बने राहुल अग्रवाल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष निति...