कोंडागांव (वीएनएस)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोंडागांव जिले के केशकाल नगर पंचायत में 4 कार्यों के लिए 39 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने केशकाल नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-2 में बी.ई.ओ. ऑफिस के पास उद्यान निर्माण के लिए 9 लाख 91 हजार रुपए तथा ब्लॉक कॉलोनी स्कूल के सामने सार्वजनिक मंच के पास पेवर ब्लॉक कार्य के लिए 9 लाख 93 हजार रुपए मंजूर किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-1 में सामुदायिक भवन व बाउंड्रीवॉल के लिए 9 लाख 99 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-10 में शेड निर्माण के लिए 9 लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...
भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में...
भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उ...
हज के मुबारक सफर पर जा रहे दुर्ग-भिलाई के खुशकिस्मतों का इस्तकबालिया प्रोग्राम 19 अप्रैल को कृष्णा गार्डन, ज़ीरो पाइन्ट रोड शान्ति नगर में रखा गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष निति...