जनगणना 2027 : कलेक्टर लंगेह ने प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-04-16




जिले के 43 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा कुल 2285 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

महासमुंद (वीएनएस)। भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले में दो चरणों में जनगणना होगी। जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों का गणना किया जाएगा। जिसमें 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्वगणना एवं 1 मई से 30 मई 2026 तक डिजिटल रूप से प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स के माध्यम से मकान का विवरण दर्ज कर मकान सूचीकरण किया जाएगा।

इसी क्रम में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकाय एवं सभी तहसीलों में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु जिले में नियुक्त कुल 2285 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को तीन चरण में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम प्रशिक्षण 14 से 16 अप्रैल 2026 तक किया गया। जिसमें 43 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा 745 प्रगणकों तथा सुपरवाइजरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने वेडनर मेमोरियल महासमुंद में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर लंगेह ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका होने पर उसे तुरंत ट्रेनर्स से पूछकर स्पष्ट करें। ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी तरही की समस्या न आए। 

कलेक्टर ने कहा कि जिले में 1 से 30 मई तक प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स द्वारा घर-घर जाकर सेंसस 2027 एचएलओ मोबाईल एप के माध्यम से कुल 34 प्रश्नों की जानकारी लेकर विवरण दर्ज किया जाना है। साथ ही स्वगणना के तहत भरी गई जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। कलेक्टर ने सभी प्रगणकों को उत्तरदाता के साथ विनम्रता, शिष्टाचार, धैर्य, सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रगणक और सुपरवाइजर्स पूरी तरह प्रशिक्षित होकर ही फील्ड में कार्य के लिए जाए, ताकि सेंसस कार्य त्रुटिरहित संपन्न हो सके।

इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने सभी प्रगणकों को भारत की जनगणना 2027 के लिए सेवा भाव प्रतिज्ञा दिलाई। सभी प्रगणकों ने कलेक्टर के समक्ष ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ प्रगणक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहने करने की शपथ ली। इस दौरान अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणक एवं सुपरवाइजर्स मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि सभी नगरीय निकाय एवं तहसील में द्वितीय प्रशिक्षण 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 860 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षक शामिल होंगे। इसके अलावा तृतीय प्रशिक्षण 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 680 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिले में यह प्रशिक्षण कुल 43 फील्ड ट्रेनर्स के द्वारा प्रदान किया जाएगा।




Related News
thumb

वेतन भुगतान की मांग लेकर निगम कर्मचारियों के समर्थन में नेता प्रतिप...

नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...


thumb

छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए भिलाई महिला महाविद्यालय में समर ...

भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में...


thumb

गंभीर मुद्दों पर प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रुख निंदनीय : मुकेश

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उ...


thumb

हज पर रवाना होने वालों का आज भिलाई में होगा इस्तकबाल

हज के मुबारक सफर पर जा रहे दुर्ग-भिलाई के खुशकिस्मतों का इस्तकबालिया प्रोग्राम 19 अप्रैल को कृष्णा गार्डन, ज़ीरो पाइन्ट रोड शान्ति नगर में रखा गया है।


thumb

दुर्ग में कांग्रेस का संगठन सृजन तेज़, 150 से अधिक बूथों पर कमेटिया...

जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।


thumb

दुर्ग कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष बने राहुल अग्रवाल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष निति...