महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा ग्राम बेलटुकरी जनचौपाल में ग्रामीणों की मांग पर जनभागीदारी मॉडल के तहत नेशनल हाईवे से बेलटुकरी स्कूल तक लगभग 3.50 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया था। कलेक्टर लंगेह के निर्देशन में आज इस पक्की सड़क का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जनता की जरूरतों और स्कूली बच्चों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं उच्च कोटि का बनाया जाए। इस अवसर पर पीएमजेएसवाई के कार्यपालन अभियंता आशीष कुलदीप मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कार्य तीव्र गति से प्रारम्भ है और इसे जल्द ही पूर्ण किया जाएगा।
ग्राम बेल्टुकरी में अब तक कच्चे मार्ग के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। कलेक्टर लंगेह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जनसहभागिता और विभागीय समन्वय के जरिए इस सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी है। सड़क निर्माण के बाद बच्चों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...
भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में...
भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उ...
हज के मुबारक सफर पर जा रहे दुर्ग-भिलाई के खुशकिस्मतों का इस्तकबालिया प्रोग्राम 19 अप्रैल को कृष्णा गार्डन, ज़ीरो पाइन्ट रोड शान्ति नगर में रखा गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष निति...