डीईओ ने की शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा

Posted On:- 2026-04-17




महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे द्वारा जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंडवार प्रगति की जानकारी ली गई तथा अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आगामी सुशासन तिहार शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है, अतः शिक्षा विभाग से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। जिला शिक्षा अधिकारी लहरे ने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया कि अपार आईडी एवं जाति प्रमाण पत्र निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। बैठक में डीफ एवं इनऑपरेटिव खातों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी निष्क्रिय खातों को तत्काल सक्रिय किया जाए तथा शेष राशि को नियमानुसार शासन के पक्ष में जमा करने की कार्यवाही पूर्ण की जाए। इस संबंध में लापरवाही पाए जाने पर उत्तरदायित्व निर्धारित करने की बात भी कही गई। नवीन शैक्षणिक सत्र को दृष्टिगत रखते हुए पाठ्य पुस्तकों एवं गणवेश की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालयों में समय पर पाठ्यपुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने तथा गणवेश वितरण की कार्यवाही में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इसी तरह विकासखंड स्तर पर संचालित निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से संचालित ऑनलाइन प्रशिक्षण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से निर्धारित समय-सीमा में अपना प्रशिक्षण पूर्ण करें, जिससे उनकी कार्यक्षमता एवं दक्षता में वृद्धि हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें एवं जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते रहें। इस अवसर पर डीएमसी रेखराज शर्मा, सहायक संचालक एन.के. सिन्हा, एडीपीओ प्रमोद कन्नौजे, बीईओ महासमुंद लीलाधर सिन्हा, एबीईओ बागबाहरा रामता मन्नाडे, लोकेश्वर कंवर, पूर्णानंद मिश्रा एवं बीईओ टी.सी. पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

वेतन भुगतान की मांग लेकर निगम कर्मचारियों के समर्थन में नेता प्रतिप...

नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...


thumb

छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए भिलाई महिला महाविद्यालय में समर ...

भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में...


thumb

गंभीर मुद्दों पर प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रुख निंदनीय : मुकेश

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उ...


thumb

हज पर रवाना होने वालों का आज भिलाई में होगा इस्तकबाल

हज के मुबारक सफर पर जा रहे दुर्ग-भिलाई के खुशकिस्मतों का इस्तकबालिया प्रोग्राम 19 अप्रैल को कृष्णा गार्डन, ज़ीरो पाइन्ट रोड शान्ति नगर में रखा गया है।


thumb

दुर्ग में कांग्रेस का संगठन सृजन तेज़, 150 से अधिक बूथों पर कमेटिया...

जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।


thumb

दुर्ग कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष बने राहुल अग्रवाल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष निति...