बिलासपुर (वीएनएस)। मस्तूरी विकासखंड के गतौरा एवं एरमसाही समितियों में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्यवाही पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है और किसी प्रकार के फर्जीवाड़े की पुष्टि नहीं हुई है।
जिला खाद्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में बिलासपुर जिले में कुल 676325 मीट्रिक टन धान उपार्जन किया गया है। इनमें से 676110 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान खरीदी और उठाव में केवल 215 क्विंटल का अंतर है। गतौरा एवं एरमसाही समितियों में धान के संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच के उपरांत संबंधित दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही समितियों में लेखा-मिलान का कार्य प्रगति पर है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 2100 क्विंटल धान उठाव लंबित होने की खबर भ्रामक है, जबकि वास्तविकता में केवल लगभग 215 क्विंटल धान का उठाव शेष है। लेखा-मिलान के दौरान यदि किसी प्रकार की कमी पाई जाती है, तो नियमानुसार संबंधित समिति की कमीशन राशि से उसकी वसूली की जाएगी, जिससे शासन को किसी प्रकार की आर्थिक हानि नहीं होगी। खाद्य प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरे जिले में धान खरीदी एवं उठाव कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संचालित किया गया है तथा किसी प्रकार के फर्जीवाड़े की स्थिति नहीं है। सभी मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सतत रूप से जारी है।
नगर निगम भिलाई के नियमित कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिलने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ...
भिलाई महिला महाविद्यलय द्वारा स्कूली छात्राओं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए निःशुल्क समर कैंप 2026 का आयोजन 15 से 24 अप्रैल तक महाविद्यालय परिसर में...
भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उ...
हज के मुबारक सफर पर जा रहे दुर्ग-भिलाई के खुशकिस्मतों का इस्तकबालिया प्रोग्राम 19 अप्रैल को कृष्णा गार्डन, ज़ीरो पाइन्ट रोड शान्ति नगर में रखा गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष निति...