रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों पर त्वरित अमल करते हुए जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम भैंसामुड़ा में बच्चों को मात्र तीन दिनों के भीतर क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस उपलब्ध कराई गई। प्रशासन की इस त्वरित पहल से गांव के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया।
उल्लेखनीय है कि 03 मई को सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय अपने जशपुर प्रवास के समय भैंसामुड़ा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ के मैदान पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों को क्रिकेट खेलते देखा और उनके उत्साह से प्रभावित होकर स्वयं भी उनके साथ मैदान में उतरकर खेला। बच्चों से संवाद के दौरान उनके खेल के प्रति लगाव और नियमित अभ्यास को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए गांव में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा भी की गई थी।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज बच्चों को क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस वितरित की। खेल सामग्री मिलने से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें नए उत्साह का संचार हुआ।
स्थानीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने इस पहल को बड़ी सौगात बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि इस तरह के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 01 मई से 25 मई तक आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को चौपाटी स...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन म...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में डिजिटल पारदर्शिता की अभिनव...
सुशासन तिहार के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में आम नागरिकों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराय...
शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे श्सुशासन तिहारश् और समाधान शिविरों का सकारात्मक परिणाम धरातल पर ...
जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय कांकेर में 04 मई से 25 मई तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्ष...