Posted On:- 2026-05-26





रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में आयोजित सुशासन तिहार जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इस अभियान के माध्यम से दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।

इसी क्रम में कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड के ग्राम सोड़मा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम सिरसीकलार निवासी दिव्यांग हितग्राही श्री लक्ष्मीनाथ मंडावी को मोटराइज्ड ट्राइसिकल प्रदान की गई। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत पक्के मकान की चाबी भी सौंपी गई।

लक्ष्मीनाथ ने बताया कि दिव्यांग होने के कारण उन्हें दैनिक कार्यों और आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परिवार में केवल उनकी माता हैं और घर की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है। पहले बाजार या अन्य आवश्यक कार्यों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब मोटराइज्ड ट्राइसिकल मिलने से वे आसानी से गांव और बाजार तक आ-जा सकेंगे। इससे उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलना उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। अब उन्हें कच्चे मकान में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और सुरक्षित वातावरण में रहने का अवसर मिलेगा।

सुशासन तिहार शिविर में एक साथ दो बड़ी सौगात मिलने पर लक्ष्मीनाथ ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं ने उनके जीवन को नई दिशा और नई उम्मीद दी है।



Related News
thumb

उप निर्वाचन पंचायत प्रथम चरण हेतु पीठासीन व मतदान अधिकारियों का प्र...

उप निर्वाचन पंचायत प्रथम चरण के अंतर्गत आज जनपद पंचायत कुआकोण्डा सभाकक्ष में पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 1 से 3 का प्रथम प्रशिक्षण आय...


thumb

33 वर्षों की समर्पित सेवा को सलाम भावुक माहौल में शिक्षिका ऊषा विश्...

विकासखंड शिक्षा कार्यालय दंतेवाड़ा में आज गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां शिक्षा विभाग ने 33 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं...


thumb

सुशासन तिहार में युवाओं को मिली बड़ी सुविधा, शिविर में बनाए गए लर्न...

मुख्यमंत्री की मंशानुसार आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 लगातार लो...


thumb

अग्निवीर भर्ती 2025 में दशरथ भास्कर और संजय कड़की का हुआ चयन

दंतेवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक बार फिर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस क्रम में नियद नेल्...


thumb

जल जीवन मिशन से जनकपुर में हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

जिले के विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गणेशपुर के आश्रित ग्राम जनकपुर में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणों को वर्षों पुरानी पेयज...


thumb

मरकापाल की नारी शक्ति: स्वच्छता और जल संरक्षण की नई मिसाल

जिले के विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत घाटधनोरा के आश्रित ग्राम मरकापाल में ग्रामीणों के भीतर उपजी जल संरक्षण की अनूठी भावना और ग्राम जल एवं स्व...