तेंदूपत्ता की बढ़ी दर से बदली जिंदगी : बहेराटोला के अमोल सिंह बोले-सरकार ने वनवासियों को दिया सम्मान और संबल

Posted On:- 2026-05-26




5500 रुपये प्रति मानक बोरा खरीदी से संग्राहकों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार

एमसीबी (वीएनएस)। जिले के ग्राम बहेराटोला निवासी एवं तेंदूपत्ता संग्राहक अमोल सिंह के चेहरे पर इन दिनों नई उम्मीद और खुशी साफ दिखाई दे रही है। राज्य सरकार द्वारा तेंदूपत्ता खरीदी की दर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा किए जाने के निर्णय ने उनके जैसे हजारों वनवासी परिवारों के जीवन में आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास का नया संचार किया है।

अमोल सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण ग्रामीण और वनवासी परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है, जिससे हर वर्ष हजारों परिवार अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले मेहनत के मुकाबले आय सीमित थी, लेकिन अब समर्थन मूल्य बढ़ने से मेहनतकश संग्राहकों को उनके श्रम का बेहतर प्रतिफल मिल रहा है। इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करना पहले की तुलना में अधिक आसान हो गया है।

अमोल सिंह बताते हैं कि बढ़ी हुई राशि से अब वे अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और घरेलू जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रहे हैं। वन क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए यह निर्णय राहत और सम्मान दोनों लेकर आया है। ग्रामीणों में सरकार के प्रति विश्वास और उत्साह भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, श्रमिकों, किसानों और वनवासियों के हित में संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं।

अमोल सिंह ने अंत में कहा कि सरकार के ऐसे श्रमिक हितैषी और लोक कल्याणकारी निर्णयों से तेंदूपत्ता संग्राहकों को आर्थिक सुरक्षा मिली है तथा वनवासी परिवारों का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रदेश सरकार इसी तरह वनवासियों और श्रमिक वर्ग के हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।




Related News
thumb

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, 550 बच्चों ने लिया भाग

खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 01 मई से 25 मई तक आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को चौपाटी स...


thumb

सुशासन तिहार में दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत, 9 को वितरित किए गए ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन म...


thumb

सुशासन तिहार शिविर में ‘पंचायत दर्पण’ क्यूआर कोड बना आकर्षण का केंद्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में डिजिटल पारदर्शिता की अभिनव...


thumb

सुशासन तिहार शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, हितग्राही कविता महत ने ज...

सुशासन तिहार के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में आम नागरिकों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराय...


thumb

सुशासन तिहार से संवर रही आजीविका : देवमती को उन्नत बकरा पालन के लिए...

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे श्सुशासन तिहारश् और समाधान शिविरों का सकारात्मक परिणाम धरातल पर ...


thumb

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन

जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय कांकेर में 04 मई से 25 मई तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्ष...