राज्यपाल ने मरका गांव के स्कूल को दिए डिजिटल बोर्ड

Posted On:- 2026-06-20




रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में बेमेतरा जिले के ग्राम मरका के स्कूल के लिए डिजिटल बोर्ड प्रदान किया। उन्होंने ग्राम पंचायत मरका में संचालित शासकीय मीडिल स्कूल के बच्चों की सुविधा के लिए 65 इंच का यह स्मार्ट बोर्ड अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान किया है। 

ग्रामीणों ने बताया कि उनके स्कूल में शिक्षक उपलब्ध है लेकिन स्मार्ट बोर्ड नहीं था। अब यह सुविधा मिलने से स्कूल के बच्चे नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, प्रयास विद्यालय जैसे उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए तैयारी कर सकेंगे। ग्रामीणों ने राज्यपाल को जैविक रूप से उत्पादित दाल, चना एवं अन्य सामग्रियां भेंट की। 

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ.सी.आर प्रसन्ना, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, शाला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष उपस्थित थे।



Related News
thumb

कृष्ण मित्र फाउंडेशन की बैठक 21 को

कृष्ण मित्र फाउंडेशन की एक बैठक 21 जून को प्रातः 10 बजे फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी


thumb

शराब कारोबारी के ठिकाने पर EOW-ACB की दबिश

छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के बीच शनिवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) क...


thumb

विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा व शहीद स्मारक का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम नेउरगाँव खुर्द में भारत माता की प्रतिमा और शहीद स्मारक का लोकार्...


thumb

भिलाई को हरा-भरा बनाने सेक्टर-04 उद्यान में लगाए गए पौधे

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने, पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है


thumb

निगम आयुक्त ने किया निर्माणाधीन टंकी, सफाई व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी ...

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं जनसुविधा कार्यों की प्रगति का जायजा ...


thumb

रिकेश सेन की पहल पर सड़क चौड़ीकरण व उन्नयन को मिली स्वीकृति

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर कोहका-कुरूद मेन रोड से चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज तक 2.5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य...