बेदखली मामले में रेलवे को हाई कोर्ट से झटका: याचिका खारिज, नोटिस भी निरस्त

Posted On:- 2026-07-08




बिलासपुर (वीएनएस)। बिलासपुर हाई कोर्ट के जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल ने अपने फैसले में कहा है, सरकारी या रेलवे की जमीनों से किसी भी अवैध कब्जाधारी को हटाने से पहले उसे कानून के तहत स्पष्ट कारणों के साथ नोटिस देना अनिवार्य है। कोर्ट ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जिला कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर रिट याचिका को खारिज कर दिया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बुधवारी बाजार निवासी असलम हुसैन को रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जाधारी मानते हुए लोक परिसर (अप्राधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम, 1971 के तहत बेदखली का आदेश जारी किया था। बेदखली आदेश के खिलाफ असलम हुसैन ने जिला कोर्ट में अपील दायर की थी। 15 मई 2026 को जिला कोर्ट ने असलम हुसैन की अपील को स्वीकार करते हुए रेलवे के बेदखली आदेश को रद्द कर दिया था। कोर्ट ने मामले को वापस सक्षम अधिकारी के पास भेज दिया था। जिला कोर्ट ने निर्देश दिया था कि रेलवे अधिनियम की धारा 4 के तहत उचित और स्पष्ट नोटिस जारी करे और कानून के अनुसार नए सिरे से मामले की सुनवाई करे।

जिला कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए रेलवे ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। रेलवे की ओर से पैरवी करते हुए केंद्र सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा ने अदालत में दलील दी कि जिला अदालत का आदेश पूरी

तरह त्रुटिपूर्ण है। उन्होंने तर्क दिया कि कब्जाधारी को धारा 4 के तहत बकायदा नोटिस तामील कराया गया था, लेकिन पर्याप्त अवसर मिलने के बावजूद उसने अपने बचाव में कोई सबूत पेश नहीं किया। रेलवे का कहना था कि वह व्यक्ति आज भी अवैध कब्जे में है और अदालत द्वारा मामले को दोबारा वापस भेजने से कार्यवाही में अनावश्यक देरी होगी।

याचिका की सुनवाई जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल के सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने मामले के रिकॉर्ड और जिला अदालत के आदेश का अध्ययन करने के बाद रेलवे की दलीलों को अमान्य कर दिया। हाई कोर्ट ने पाया कि जिला कोर्ट ने रिकॉर्ड की विस्तृत जांच के बाद यह पाया था कि रेलवे द्वारा जारी किया गया शुरुआती नोटिस कानूनन गलत था, क्योंकि उसमें उन विशिष्ट आधारों या कारणों का कोई जिक्र नहीं था जिसके तहत बेदखली की जानी थी।

हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि भले ही संबंधित कोई सबूत न दे पाया हो, लेकिन प्राकृतिक न्याय का यह मूल सिद्धांत है कि किसी के खिलाफ भी दंडात्मक आदेश पारित करने से पहले उसे एक वैध और स्पष्ट कारणों वाला नोटिस दिया जाना जरूरी है। हाई कोर्ट ने माना कि जिला कोर्ट का फैसला पूरी तरह तर्कसंगत और कानूनी रूप से सही है, तथा इसमें हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है। इन टिप्पणियों के साथ कोर्ट ने रेलवे की याचिका को खारिज कर दिया।



Related News
thumb

कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे 3 किसानों की मौत

कोरबा जिले में मानसून की बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया


thumb

रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी, कोर्ट पहुंचे भू...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत रायपुर की विशेष अदालत ने 5 अगस्त तक बढ़ा दी ...


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मना ग्रीन डे, विद्यार्थियों ने कि...

सालेम इंग्लिश स्कूल में 25 जुलाई को ग्रीन डे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर ...


thumb

राज्य व राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से ...

जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...


thumb

किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...


thumb

शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...