महासमुंद में मानसून मेहरबान: जुलाई में रिकॉर्ड बारिश, सामान्य से 90 प्रतिशत अधिक वर्षा

Posted On:- 2026-07-30




महासमुंद (वीएनएस)।  जिले में इस वर्ष मानसून पूरी तरह मेहरबान नजर आ रहा है। लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते 30 जुलाई 2026 तक जिले में औसतन 914.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्षों के सामान्य औसत 482.1 मिमी की तुलना में लगभग 90 प्रतिशत अधिक है। रिकॉर्ड बारिश से जहां नदी-नाले और जलाशय लबालब हो गए हैं, वहीं खरीफ फसलों के लिए भी यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है।


जिला वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार जिले की सभी तहसीलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। पिथौरा और सरायपाली सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र रहे हैं।


तहसीलवार वर्षा (30 जुलाई 2026 तक)

महासमुंद – 1047 मिमी

पिथौरा – 1981 मिमी (सर्वाधिक)

बागबाहरा – 1304 मिमी

सरायपाली – 1971.6 मिमी

बसना – 1404 मिमी

कोमाखान – 1333 मिमी

24 घंटे में 22.3 मिमी औसत वर्षा


पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 22.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, 1 जून से 30 जुलाई तक जिले में कुल औसत 720.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।


लगातार बारिश के कारण जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से जलमग्न पुल-पुलियों और तेज बहाव वाले नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की है।


मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।



Related News
thumb

महतारी सदन बनने से महिला समूहों को मिली नई पहचान और स्थायी बैठक स्थल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला समूहों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहा है। इस भवन के नि...


thumb

बिलाईगढ़ CMO सुशील चौधरी का तबादला

नगर पंचायत बिलाईगढ़ में विकास कार्यों और सीएमओ के खिलाफ चल रहे जनआंदोलन के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। 1 अगस्त को नगर पंचायत सीएमओ सुशील...


thumb

2 अगस्त से होगा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शु...

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माई भारत तथा छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त 2026 (रविवा...


thumb

राष्ट्रपति से मिले नारायणपुर के मांझी-चालकी व बस्तर पंडुम के विजेता

जिले के मांझी-चालकी एवं बस्तर पंडुम प्रतियोगिता के विजेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में 30 जुलाई 2026 को महामहिम राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट क...


thumb

कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को सौंपा पेंशन प्राधिकार पत्र

कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी बिसराम कुलदीप माली के पद पर सेवा दे...


thumb

सीईओ ने ग्राम पदुमतरा में मॉडल संकुल संगठन व सीएमटीसी का किया अवलोकन

मौसमी बीमारियों से निपटने को तैयार स्वास्थ्य विभाग; मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रस...