भिलाईनगर (वीएनएस)। नगर पालिक निगस भिलाई द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं जनजागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरो, कार्यालय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
9 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निगम क्षेत्र में विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधिया आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में तिरंगा रैली निकालकर नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रैली के दौरान निगम अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं नागरिक हार्थों में तिरंगा लेकर शामिल हो रहे हैं। प्रमुख चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारी से वातावरण देशभक्तिमय हो रहा है। नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है।
निगम द्वारा तिरंगा रैली के साथ-साथ प्रभात सेल्फी विद तिरंगा, वदे मातरम गायन सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिको को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1947 के भारत विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों के संघर्ष एवं बलिदान के स्मरण में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएगे। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहरवासियों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन जन तक पहुंचाने की अपील की है।
केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा शासकीय दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय राजनांदगांव में आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शन...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर बालोद ...
ख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्यमंत...
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए राजस्व प्रक...
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण एवं प्रवृत्ति पर नियंत्रण किए जाने तथा आम जनता में अमन-चौन, कानून एवं...
शासकीय प्राथमिक शाला साजा, विकासखंड साजा के प्रधान पाठक * त्रिभुवन दास वैष्णव* के विरुद्ध अनुशासनहीनता एवं कदाचरण के मामले में जिला शिक्षा विभाग द्...