कोरिया (वीएनएस)। हर गरीब व्यक्ति का एक सपना होता है कि उसके पास एक पक्का आशियाना हो। यह ऐसी आस होती है जो व्यक्ति की उम्र के साथ-साथ बढ़ती जाती है। कोरिया जिले के वनांचल जनपद सोनहत अंतर्गत ग्राम पंचायत अकलासरई में रहने वाले जगदीष के लिए उनका पक्का मकान से बेहतर शायद ही कोई समझ सकता हो। उम्र के आखिरी पड़ाव में उनकी पक्के मकान की चाहत को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने पूरा कर दिया है।
पूर्व की स्थिति :
सोनहत ग्राम पंचायत में रहने वाले जगदीश का आरंभिक जीवन अपने पैतृक कार्य में बीता। इस दौरान उनके तीन बच्चे हुए जिनमें दो पुत्र युवावस्था आते तक असमय काल के गाल में समा गए। इन कठिन परिस्थितियों में जूझते हुए जगदीश के लिए पक्के मकान का सपना असंभव सा हो गया था। अपने परिवार के साथ वह कठिन परिस्थिति में कच्चे मकान में निवासरत थे जो हर मौसम में उनके लिए कष्ट का कारण बनता था।
आवास ने बदली जीवन की राह :
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जगदीश को वर्ष 2024 में सूचीबद्ध किया गया। आवास निर्माण के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हुई और उन्होंने परिश्रम करके अपना सपनों का आशियाना बनाया। इससे उनके परिवार को मनरेगा के तहत 90 दिवस की मजदूरी भी प्राप्त हुई और उस राशि का उपयोग इन्होंने अपने मकान निर्माण में किया।
उम्र के आखिरी पड़ाव में सुख :
अपनी कठिन जीवन परिस्थितियों को साझा करते हुए जगदीष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बने पक्के मकान ने उनका वर्षों का सपना पूरा किया है। अब वह अपनी पत्नी बच्चे और बहू के साथ सुकून से जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति उन्होंने भावुक होकर हार्दिक आभार व्यक्त किया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में एक माह तक चलने वाले ’सेवा गतिविधि’ की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यालय पर...
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बालोद जिले में जरूरतमंदों एवं दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करने सेवा गतिविधि आयोजित की जा रही है।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के ध्येय के साथ बालोद जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले विभिन्न सेवा गतिवि...
सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक एवं उन्नत बागवानी तकनीकों से जोड़ने तथा बागवानी के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से राष्ट्रीय...
कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में बलराम जयंती के अवसर पर कृषक जागरूकता कार्यक्रम...
राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत गरियाबंद जिले में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का औपचारिक आगाज किया गया। अभियान की शुरुआत जिले के प्रसिद्ध एव...