’महतारी वंदन से संगीता के घर में बढ़ा भरोसा, बच्चों की पढ़ाई हुई आसान’

Posted On:- 2026-09-17




कोरिया (वीएनएस)। ग्राम रनई की 29 वर्षीय संगीता के लिए परिवार की खुशियां उसके छोटे-छोटे सपनों में बसी हैं। पति ओमप्रकाश के साथ खेती-बाड़ी और मजदूरी के काम में हाथ बंटाते हुए संगीता घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियां संभालती हैं। परिवार की जरूरतें सीमित आय में पूरी करना कई बार चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उनकी इस चिंता को कुछ हद तक कम किया है।

हर माह खाते में आने वाली एक हजार रुपए की राशि संगीता के लिए परिवार की जरूरतों को पूरा करने का महत्वपूर्ण सहारा बन गई है। वह इस राशि का उपयोग घर के छोटे-छोटे जरूरी कामों और बच्चों की पढ़ाई से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं।

संगीता बताती हैं कि खेती और मजदूरी पर निर्भर परिवार में आमदनी हमेशा एक जैसी नहीं रहती। ऐसे में जब बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपी-किताब या दूसरी जरूरी चीजों की आवश्यकता होती है अथवा घर में कोई छोटा खर्च सामने आता है, तब महतारी वंदन योजना की राशि काफी उपयोगी साबित होती है।

“हर महीने मिलने वाली यह राशि हमारे लिए बहुत काम की है। प्रदेश की मुखिया विष्णु देव साय जी का आभार, जिन्होंने हम जैसे वर्ग की महिलाओं की चिंता को दूर कर रहे हैं। इस राशि से घर के छोटे खर्चों में इससे मदद मिल जाती है और बच्चों की पढ़ाई के लिए भी इसका उपयोग कर पाती हूं। इससे परिवार की जरूरतें संभालने में मेरा भी योगदान रहता है।”-संगीता

संगीता के लिए योजना की सबसे बड़ी खुशी यह है कि वह अपने परिवार की जरूरतों में आर्थिक रूप से सहभागी बन पा रही हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर उनकी उम्मीदें अब और मजबूत हुई हैं। वह चाहती हैं कि उनके बच्चे खूब पढ़ें और आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करें।

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता ने संगीता जैसी ग्रामीण महिलाओं को परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग करने और बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करने का अवसर दिया है। संगीता की कहानी इसी विश्वास को दर्शाती है कि जब महिलाओं के हाथ मजबूत होते हैं, तो पूरे परिवार के भविष्य की राह भी आसान होती है।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिले जनप्रतिनिधि, ...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिले के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वृद्धाश्रम भ्रमण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आदमाबाद में संचाल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : दिव्यांग जनों को मिली सहायता, ट्राइसाइकिल और श...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में एक माह तक चलने वाले ’सेवा गतिविधि’ की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यालय पर...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : दिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम में बैटरी चलित ट्रा...

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बालोद जिले में जरूरतमंदों एवं दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करने सेवा गतिविधि आयोजित की जा रही है।


thumb

सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वय...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के ध्येय के साथ बालोद जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले विभिन्न सेवा गतिवि...


सेवा संकल्प अभियान : राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की कार्यशाला से किसानो...

सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक एवं उन्नत बागवानी तकनीकों से जोड़ने तथा बागवानी के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से राष्ट्रीय...


thumb

किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर सं...

कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में बलराम जयंती के अवसर पर कृषक जागरूकता कार्यक्रम...