धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा के उपलक्ष्य में धमतरी के ऐतिहासिक रूद्रेश्वर मंदिर घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। संध्या ढलते ही सैकड़ों प्रज्ज्वलित दीपों से पूरा रूद्रेश्वर घाट आलोकित हो उठा। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से नागरिकों ने सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी एकजुटता और जनभागीदारी दर्ज कराई।
कार्यक्रम के आरंभ में कलेक्टर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि जिले भर के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे कर्णेश्वर महादेव मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर और अंगारमोती माता मंदिर के साथ-साथ सभी ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और आवासीय परिसरों में नागरिक उत्साहपूर्वक दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। प्रज्ज्वलित होता एक-एक दीपक सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर भारत के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। वहीं महापौर रामू रोहरा ने कहा कि जिस प्रकार दीपक अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार सेवा का भाव समाज में सकारात्मकता और विश्वास फैलाता है। पूर्व विधायक रंजना साहू ने भी संबोधित करते हुए दीप प्रज्ज्वलन को शुभता, नई ऊर्जा और सामाजिक दायित्वों के प्रति निष्ठा का प्रतीक बताया।
आयोजन के दौरान स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया। संध्या काल में रूद्रेश्वर मंदिर घाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती में श्रद्धालुओं और अतिथियों ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक , जिला पंचायत अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, निगम सभापति कौशल्या देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्र...
वन मंत्री केदार कश्यप आज मर्दापाल में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की ...
जिले के युवाओं को सूचित किया गया है कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित My Bharat (Mera Yuva Bharat) Portal युवाओं को र...
एनएसपी पोर्टल के माध्यम से कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन कोण्डागांव समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियो...
श्यामा बताती हैं कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सबसे बड़ा बदलाव आत्मविश्वास के रूप में आया। समूह से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त करन...
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कलेक्टोरेट परिसर सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयो...