मोहला (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को सामने लाना है। इसी क्रम में अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम सांगली की हितग्राही हेमलता यादव के जीवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से आया बदलाव सेवा और सुशासन की सार्थक पहल का उदाहरण है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिलने से पूर्व हेमलता का परिवार खाना पकाने के लिए मुख्य रूप से लकड़ी, उपले एवं अन्य पारंपरिक ईंधन पर निर्भर था। पारंपरिक ईंधन के कारण रसोई में धुआं भर जाता था। खाना बनाने में अधिक समय और मेहनत लगती थी तथा लकड़ी की व्यवस्था करने में भी हेमलता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिलने के बाद हेमलता को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन एवं गैस चूल्हा प्राप्त हुआ। इससे उनके परिवार के लिए स्वच्छ ईंधन से खाना पकाना आसान हो गया।
हेमलता कहती हैं कि उज्ज्वला गैस का उपयोग करने से रसोई में धुएं की समस्या कम हुई और स्वच्छ ईंधन से भोजन पकाना संभव हुआ। अब उन्हें खाना पकाने के लिए लकड़ी एकत्र करने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे उनके समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। स्वच्छ ईंधन की सुविधा से परिवार की दिनचर्या अधिक सुविधाजनक हुई है और पारंपरिक ईंधन के उपयोग से होने वाली परेशानियों से भी राहत मिली है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...
छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।
वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...
बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...