विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत, नशामुक्त समाज के लिए दिलाई शपथ

Posted On:- 2026-09-20




मोहला (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जन जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशों के अनुपालन में 18 सितंबर 2026 को शासकीय हाईस्कूल मूकादाह, थाना गोटाटोला, मोहला में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, नशामुक्ति केंद्र एवं पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक नुकसान की जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशे की लत से बचाव तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के उपायों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सरपंच द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा सामूहिक सहभागिता से नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण को बढ़ावा देना है।



Related News
thumb

‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मो...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...


thumb

किसान क्रेडिट कार्ड से आसान हुई खेती की राह, साहूकारों पर निर्भरता घटी

छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।


thumb

सेवा संकल्प गाथा : छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ने बदली हिंसा पीड़...

वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...


thumb

सुकमा में 245 स्थानों पर जले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आशीर्व...

बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...


thumb

संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।


thumb

जिला चिकित्सालय में 56 वर्षीय हिंगा को मिला जीवनदान

असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...